Uttar Pradesh: बरेली के टीचर ने गाई ऐसी कविता, भड़क उठे हिंदू संगठन, दर्ज करा दी FIR
FIR against UP School Teacher:: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का एक सरकारी स्कूल चर्चाओं में है। वजह है, वहां के एक शिक्षक का स्कूल की सुबह की सभा यानी मॉर्निंग असेंबली में एक कविता सुनाना। शिक्षक पर विवादित कविता सुनाने का आरोप लगा है। शिक्षक रजनीश गंगवार ने कांवर यात्रा को लेकर एक कविता सुनाई थी।
कविता में ज्ञान की ज्योति जलाने की बात कही गई थी, लेकिन कुछ लोगों ने इसे यात्रा की आलोचना मान लिया। देखते ही देखते यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। विरोध इतना बढ़ा कि कांवर सेवा समिति ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और अब उनके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है।

स्थानीय लोगों ने जताया विरोध
कविता सुनाए जाने के बाद इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। स्थानीय लोगों और 'कांवर सेवा समिति' ने शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। समिति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज की है।
ये भी पढ़ें: UP school: प्रदेश में 50 से कम छात्रों वाले स्कूल अब होंगे पास के स्कूलों में शामिल, याचिकाएं कर दी गईं खारिज
BNS की धारा में मामला दर्ज
पुलिस ने रजनीश गंगवार पर 'भारतीय न्याय संहिता' (BNS) की उस धारा के तहत केस दर्ज किया है, जो सार्वजनिक अशांति फैलाने वाले बयानों से जुड़ी है। हालांकि अब तक शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बहेरी थाना प्रभारी संजय तोमर के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गंगवार कविता सुनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कहते हैं कि "कांवर यात्रा पर न जाओ, ज्ञान का दीप जलाओ।" इस पंक्ति को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई और इसे धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाला बताया।
"Don't embark on kanwar yatra, light the lamp of knowledge instead," UP govt teacher's poem lands him in soup
A complaint was registered against govt teacher Rajneesh Gangwar in UP's Bareilly over the poem he recited. In the five-minute video, the teacher is purportedly heard… pic.twitter.com/0HvoKwas4h
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) July 14, 2025
कांवड़ यात्रा को लेकर टिप्पणी करने वाले टीचर पर दर्ज FIR को लेकर बहेड़ी सर्कल ऑफिसर अरुण कुमार ने कहा, "एमजीएम इंटर कॉलेज में शिक्षक रजनीश गंगवार ने कॉलेज के प्रांगण में छात्रों को एकत्र किया और कविता पाठ के जरिए कांवड़ यात्रा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। थाने में इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"
क्या होती है कांवर यात्रा?
कांवर यात्रा सावन महीने में होती है, जिसमें शिव भक्त (कांवड़िए) गंगा नदी से जल भरकर अपने गांव या शहर के शिव मंदिरों में चढ़ाने जाते हैं। यह यात्रा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से शुरू होती है।
इस साल की यात्रा 9 अगस्त तक चलेगी
साल 2025 की कांवर यात्रा 12 जुलाई से शुरू हो चुकी है और यह 9 अगस्त को समाप्त होगी। इस दौरान लाखों भक्त हरिद्वार और अन्य तीर्थस्थलों से जल लेकर अपने शिवालयों की ओर जाते हैं।
ये भी पढ़ें: 14 July Holiday in India: सावन के सोमवार पर इन जिलों में बंद हैं स्कूल, कहीं आपके यहां भी तो नहीं है छुट्टी?












Click it and Unblock the Notifications