UP के खेल मंत्री गिरीश यादव बोले- गावों में खेल के मैदानों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं, हर हाल में हटाएंगे

लखनऊ, 03 जून : उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश यादव ने शुक्रवार को कहा कि यूपी में खेलों के विकास के लिए खेलो इंडिया खेलो के तहत खिलाड़ियों को पूरी सुविधाएं प्रदान की जा रही है। यूपी के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए कोच की भी व्यवस्था की जाएगी। एक सवाल के जवाब में यादव ने कहा कि यूपी के गावों में भी खेलों का विकास किया जाएगा इसके लिए खेलों के लिए छोड़ी गई सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है कि बड़े पैमाने पर खेल के मैदानों को खाली कराए जाने का काम किया गया है।

Recommended Video

    UP के खेल मंत्री गिरीश यादव बोले- गावों में खेल के मैदानों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं
    गिरीश यादव

    यूपी के लिए मील का पत्थर साबित होगी इन्वेस्टर समिट

    यह बातें यूपी के खेल मंत्री गिरीश यादव ने वनइंडिया हिन्दी से बातचीत के दौरान कहीं। गिरीश ने इनवेस्टर समिट को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में लखनऊ में शुक्रवार को इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ पीएम मोदी ने किया। इस मौके पर कई नामी उद्योगपति भी मौजूद रहे। यूपी में आयोजित होने वाली इन्वेस्टर समिट मिल का पत्थर साबित होगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

    योगी आदित्यनाथ

    सीएम योगी ने लिया है यूपी को बदलने का संकल्प

    गिरीश यादव से जब यह पूछा गया कि यह इन्वेस्टर समिट अन्य सम्मेलनों से कैसे अलग है तो उन्होंने कहा कि बिल्कुल यह समिट पहले दो इन्वेस्टर समिट से ज्यादा फायदेमंद साबित होगी और बड़े पैमाने पर यूपी में निवेश आएगा जिससे यूपी की सूरत बदल जाएगी। यूपी के मुख्यमंत्री में जिस तरह से यूपी को बदलने का संकल्प मन में लेकर चल रहे हैं वह पूरा होगा। युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया होंगे और गांव में रहने वाले किसानों के जीवन में भी परिवर्तन आएगा।

    खिलाड़ियों की होगी सीधी भर्ती

    गिरीश यादव ने कहा कि खेल को और बेहतर और सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से इसकी सुविधाओं की अवस्थापना के लिए बार बार प्रयास किया जा रहा है। अभी मेरठ में खेल विश्वविद्यालय बनाने जा रहे हैं। उसके लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। 700 करोड़ रुपए उसकी अनुमानित लागत है। बजट में 50 करोड़ रुपये का इंतजाम किया गया है। हमारे जो खिलाड़ी हैं ओलंपिक और पैराओलंपिक में विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जाएगी जिससे खिलाड़ियों का और उत्साहबर्धन होगा। इससे खेलों को और बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। इन खिलाड़ियों की सीधी भर्ती की जाएगी।

    हर जिले में खेल के लिए रखे जाएंगे प्रशिक्षक

    खेल मंत्री ने कहा कि वन खेल वन डिस्ट्रिक के तहत उसके लिए कोच भी निश्चित किया है। इसके लिए हर जिले को बजट जारी किया गया है जिसके लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है। जल्द ही हर जिले में इस योजना के तहत कोच भी रखे जाएंगे। इससे खिलाड़ियों के जीवन को और बेहतर बनाया जा सकेगा। युवा कल्याण विभाग के तहत युवक मंगल दल का गठन किया गया है। गांव गांव में ग्राम विकास विभाग और पंचायत में जो खेल के मैदान हैं उन्हें भी विकसित किये जाने का काम किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+