UP: पूर्व राज्यपाल राम नाइक के निशाने पर रहे सपा के ये वरिष्ठ नेता, कहा- वो अपने कर्मो की सजा भुगत रहे

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राम नाइक मंगलवार को लखनऊ में थे। उन्होंने सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को निशाने पर लेते हुए कहा कि आजम ने अपने बेटे की जन्मतिथि बदलवाने का पाप किया है। शायद ही ऐसा कोई पिता अपने बेटे के लिए करता है। इसीलिए आज आजम अपने किए की सजा भुगत रहे हैं।

आजम खान

बीजेपी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राम नाइक ने यह बातें कहीं। नाइक ने इस दौरान योगी सरकार के विकास कार्यों के साथ ही यूपी की कानून व्यवस्था की भी जमकर सराहना की।

नाइक ने योगी सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पहले यूपी सरकार इज ऑफ डूइंग बिजनेस में 17वें नंबर पर थी लेकिन 2017 के बाद जिस तरह से योगी सरकार ने यूपी में औद्योगिकरण को बढ़ावा दिया उससे इस राज्य ने लंबी छलांक लगाई है। अब यूपी दूसरे नंबर पर आ गया है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने कि अयोध्या में राम मंदिर बनने की खुशी से मैं अभिभूत हूँ। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मैं रामलला का दर्शन करने अयोध्या जाऊंगा।

राम नाईक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले की अपेक्षा काफी बदलाव हुआ है। बिजली की कमी में सुधार हो रहा है। कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। राज्यपाल रहते हुए मैंने महानगरों में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने की बात कही थी।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू की गयी जिसके अच्छे परिणाम आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सबके लिए एक कानून है। सपा नेता आजम खां के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके साथ जो हो रहा है, उसके लिए वह स्वयं दोषी हैं।

आजम पर निशाना साधते हुए राम नाईक ने कहा कि जौहर ट्रस्ट की जमीन अब सरकार वापस ले रही है। इस आशय के एक प्रस्ताव को मंजूरी कैबिनेट में मिली है। यह अच्छा कदम है। सरकार की जमीन पर गलत तरीके से विश्वविद्यालय की नींव खड़ी की गई जिसे अब सरकार वापस लेकर अच्छा काम कर रही है।

नाईक से यह पूछे जाने पर कि सरकार के इस कदम को लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार ऐसा कदम उठाकर गलत परम्परा की शुरुआत कर रही है, इस पर नाईक ने कहा कि, सरकारी जमीन पर कब्जे हटाने में कुछ गलत नहीं है। गलत को सही करना गलत परम्परा की शुरुआत कैसे हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+