UP School closed: ठंड के चलते क्या लखनऊ में बढ़ाई गई हैं स्कूल की छुट्टियां? प्रयागराज का भी जानें आदेश?
UP School winter holidays extended: उत्तर प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड में लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। भयंकर कोहरे और आए दिन हो रही बूंदा-बांदी और बारिश के चलते ठंड कम होने का नाम ही नहीं ले रही।
वहीं सोशल मीडिया पर लखनऊ डीएम का एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया गया है कि मौसम विभाग के शीतलहर और तापमान में गिरावट के पूर्वानुमान के चलते लखनऊ के गैर सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को आगामी 16 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। आइए जानते हैं आखिर सच्चाई क्या है?

बता दें दिसंबर महीने में लखनऊ के स्कूलों में जाड़े की छुट्टियां शुरू हुईं थी लेकिन खराब मौसम के चलते डीएम ने लखनऊ के सभी स्कूलों की 14 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ाने का आदेश दिया था। वहीं अब सोशल मीडिया पर 16 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने का आदेश वायरल हो रहा है।
क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई?
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये आदेश फेक है। लखनऊ डीएम द्वारा दिया गया ये आदेश 2025 का नहीं बल्कि वर्ष 2024 का है। जिसमें कक्षा 8 तक की कक्षाओं की 16 जनवरी तक छुट्टी बढ़ाई गई थी और कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं को ऑनलाइन संचालित करने आ आदेश दिया गया था। हालांकि सच में लखनऊ डीएम ने मंगलवार को कोई ऐसा आदेश नहीं दिया है।
छुट्टियों को लेकर क्या बोले बेसिक शिक्षा निदेशक?
अब तक प्राप्त सूचना के अनुसार लखनऊ के स्कूल पहले से निर्धारित तय तारीख 15 जनवरी 2025 को ही खुल रहे हैं। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने बताया छुट्टियां बढ़ाने का शिक्षा निदेशालय ने कोई आदेश जारी नहीं किया है। हालांकि उन्होंने कहा डीएम अपने स्तर पर जिलों में छुट्टियां बढ़ाने का निर्णय ले सकते हैं। बघेल ने बताया सभी माध्यमिक स्कूल के खुलने का समय साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक है। इसके अलावा सभी परिषदीय स्कूलों अपने पूर्व निर्धारित समय सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक खोला जाएगा।
प्रयागराज के स्कूलों को दिया गया ये आदेश
वहीं प्रयागनगरी में मकर संक्रांति पर यातायात की आवाजाही के मद्देनजर 15 जनवरी को सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक की फिजिकल कक्षाएं स्थगित करने आ आदेश डीएम ने दिया है। उस दिन ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
इन जिलों में बढ़ाई गई स्कूलों की छुट्टी
ठंड और शीतलहर के चलते उत्तर प्रदेश के लखीमपुर,खीरी, आजमगढ़, बलिया, बदायूं, शाहजहांपुर में स्कूलों की छुट्टी डीएम ने बढ़ा दी है। बदायूं,शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी ने कक्षा आठ के बच्चों के स्कूल की जाड़े की छुट्टियां 17 जनवरी तक बढ़ा दी है। इसके अलावा बलिया आजमगढ़, गाजियाबाद में कक्षा 8 तक के बच्चों के स्कूलों की छुट्टी 16 जनवरी तक बढ़ा दी है।
ये है वो वायरल मैसेज

मकर संक्रांति पर यातायात की आवाजाही के मद्देनजर 15 जनवरी को सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक की फिजिकल कक्षाएं स्थगित रहेंगी। उस दिन ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/wT79pS443Y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2025












Click it and Unblock the Notifications