यूपी में 1 जुलाई से 8वीं तक के स्कूल खोलने के आदेश, छात्रों को आने की इजाजत नहीं
लखनऊ, 16 जून: कोरोना वायरस की दूसरी लहर से उत्तर प्रदेश बुरी तरह से प्रभावित था, लेकिन सरकार की तमाम कोशिशों के बाद अब हालात काबू में आ गए हैं। जिस वजह से कुछ चुनिंदा जिलों को छोड़कर बाकी सब जगहों पर 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। ऐसे में अब योगी सरकार ने स्कूलों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत एक जुलाई से 8वीं तक के स्कूल खुलेंगे।
Recommended Video


1 जुलाई से कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक के स्कूलों को खोलने(up school reopening) की इजाजत
यूपी सरकार के मुताबिक 1 जुलाई से कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक के स्कूलों को खोलने की इजाजत दे दी गई है। जिसके तहत स्कूल संचालक शैक्षिक और गैर शैक्षिक कार्यों के लिए अपने स्टॉफ को बुला सकेंगे। आदेश में साफ किया गया कि इस दौरान छात्रों को स्कूल आने की इजाजत नहीं रहेगी। उनके लिए अगले आदेश तक ऑनलाइन क्लास ही चलती रहेगी। वहीं जो स्टॉफ स्कूल आएंगे, उसके लिए कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा।
नाइट कर्फ्यू में ढील
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को टीम 9 के साथ बैठक की। जिसमें कोरोना के हालात को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में नाइट कर्फ्यू में ढील देने और मॉल-रेस्टोरेंट्स को तय सीमा के साथ खोलने पर बात बनी है। हालांकि इसे तुरंत लागू करने के बजाए सरकार ने अगले हफ्ते से ढील देने का प्लान बनाया है।
यूपी में क्या है हाल
आपको बता दें कि मंगलवार को यूपी में कोरोना के 270 मामले सामने आए। इसके साथ ही 56 लोगों की मौत हुई, जबकि 1104 मरीज ठीक हुआ। ऐसे में अब राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 17,03,207 हो गई है, जिसमें से 21914 की मौत हुई और 16.74 लाख ने वायरस को मात दी। जिस वजह से एक्टिव केस की संख्या सिर्फ 7221 है।












Click it and Unblock the Notifications