UP Rain: 23 जुलाई को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
UP Rain: सावन के महीने में भी उत्तर प्रदेश में भारी उमस से लोग काफी परेशान हैं। हालांकि मौसम विभाग द्वारा राहत भरी खबर दी गई है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में 23 जुलाई अर्थात मंगलवार को बरसात की संभावना जताई गई है।
कुछ जनपदों में मूसलाधार बरसात होगी जबकि कुछ जनपदों में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा तेज हवाएं और आसमान में बिजली चमकने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की गई।

मानसून के महीने में प्रदेश के कई जनपद मानसूनी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बरसात न होने से खासतौर पर किसान काफी चिंतित हैं। वहीं तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जाने से लोग उमस और गर्मी से काफी परेशान हैं।
Recommended Video
किसानों का कहना है कि मानसून के समय भी अच्छी बरसात न होने के चलते इसका असर धान की फसल सहित कई आने सब्जियों पर भी देखने को मिलेगा। काम बरसात होने के चलते बरसात के सीजन में तैयार होने वाली सब्जियां भी लेट हो रही है जिससे बाजार में सब्जियों के भाव बढ़े हुए हैं।
हालांकि, किसानों का यह भी कहना है कि बारिश के बाद कुछ सब्जियां खराब हो जाती हैं, जिसके कारण बारिश के बाद उनके दाम बढ़ जाएंगे। शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों के किसान भी मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
इन जनपदों में भारी वर्षा की संभावना
मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी सूचना के अनुसार 23 जुलाई 2024 को उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, एसआर नगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, जालौन एवं आसपास इलाकों में भारी बरसात की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट
इन जनपदों में वज्रपात की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी सूचना के अनुसार 23 जुलाई से 24 जुलाई 2024 के बीच उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, एस. आर. नगर, जौनपुर, गाज़ीपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुज़फ़्फ़रनगर, बागपत, मेरठ, गाज़ियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरिया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर,बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, संभल, बदायूँ, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झाँसी, ललितपुर एवं आसपास के जनपदों में वज्रपात की संभावना जताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications