UP Rain Alert: आज बनारस, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत इतने जिलों में होगी भारी बारिश, देखें IMD का ताजा अपडेट
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश के 14 जनपदों में बुधवार को भाई बरसात की संभावना जाहिर की गई है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी लेते समय के अनुसार बुधवार सुबह 8:30 बजे से गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक यूपी के 14 जनपद में 24 घंटे में भारी बरसात होगी।
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार इन जनपदों में चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर का नाम शामिल है।

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कुछ जनपदों में मूसलाधार बरसात हो सकती है तो कुछ जनपदों में हल्की बरसात की संभावना है। इसके अलावा कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जाहिर की गई है।
अब आईए जानते हैं बीते 24 घंटे का मौसम कैसा रहा
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा मंगलवार को जारी अपडेट के अनुसार बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश का प्रयागराज जनपद सर्वाधिक गर्म रहा। प्रयागराज जनपद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
इसी तरह बात करें यदि बात करें सबसे कम तापमान की तो मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ मंगलवार को जारी अपडेट के अनुसार बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद का तापमान सबसे कम रहा बाराबंकी में बीती 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
गुरुवार को इन जनपदों में बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार गुरुवार को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाज़ीपुर, आज़मगढ़, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या एवं आसपास इलाकों में भारी बरसात की संभावना जताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications