UP Railway Updates: 4 जनवरी से अयोध्या से शुरू होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन
UP Update: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को अयोध्या धाम स्टेशन से हरी झंडी दिखाई थी। रेलवे के अधिकारियों की माने तो अयोध्या-आनंद विहार राउंड-ट्रिप मार्ग का वाणिज्यिक परिचालन 4 जनवरी 2024 से शुरू होगा।

एनआर, लखनऊ डिवीजन की वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक रेखा शर्मा ने एक बयान में कहा है कि, "दोनों ट्रेन संख्या 22426 आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस और 22425 अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होंगी।"
उन्होंने आगे बताया कि ट्रेन कानपुर और लखनऊ के रास्ते चलेगी। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को नव नामित अयोध्या धाम स्टेशन से हरी झंडी दिखाई थी।
पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ-साथ सात अन्य ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई थी जिनमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, कोयंबटूर-बैंगलोर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस, मैंगलोर-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस, जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस और दो अमृत भारत ट्रेनें, अर्थात् दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस और मालदा टाउन-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनस (बेंगलुरु) अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल थी।












Click it and Unblock the Notifications