'मेरे पिता अपराधियों संग मिलकर मुझे...', गृह मंत्रालय में बेटे ने की शिकायत, जानिए पूरी कहानी
Prayagraj News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां बेटे ने पिता पर ही कई गंभीर आरोप लगाए हैं। खुद का घर होते हुए भी बेटा ठोकर खाने को मजबूर है। मां वृद्धाश्रम में रह रही है। एक भाई लापता हो चुका है। परिवार के कई सदस्य आत्म हत्या का प्रयास कर चुके हैं । सीबीआई भी इस मामले में जांच कर चुकी है। समस्याएं आज भी बरकरार हैं। प्रयागराज के रहने वाले सक्षम द्विवेदी ने वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत की। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
मेरी जान को है खतरा
सक्षम कहते हैं कि मेरे पिता चन्द्रशील द्विवेदी ने दो विवाह किया है। वह बेहद लापरवाह किस्म के इंसान है। आज उनकी वजह से पूरा परिवार बर्बाद हो चुका है। मां वृद्धाश्रम में रह रही है। एक भाई घर छोड़कर जा चुका है। हम भाइयों को पिता जी ने घर से निकाल दिया है। घर पर एक भाई के ससुराल वालों का कब्जा है। पिता ने इन्हें बढ़ावा दिया है।

सक्षम ने कहा कि पिता ने एक भाई जो बाहर रहते हैं उनके ससुराल वालों को प्रयागराज घर की देखभाल सौंपी थी जिन्होंने घर पर कब्जा कर लिया है। ये आपराधिक प्रवृति के लोग हैं। इनके खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। पिता इन लोगों के साथ मिलकर मुझे बार बार प्रताड़ित कर रहे हैं।
गृह मंत्रालय में की शिकायत
सक्षम ने कहा कि मैने इन लोगों की शिकायत गृह मंत्रालय में की है। उम्मीद है मुझे न्याय अवश्य मिलेगा।
UP News:किसानों, महिलाओं और उद्यमियों के लिए बहुत फायदेमंद है योगी सरकार की यह योजना, ऐसे मिलेगा लाभ
सक्षम ने कहा मैं स्वयं डिप्रेशन में हूँ तथा मेरा उपचार चल रहा है। पिता द्वारा सृजित ऐसी तनावपूर्ण स्थिति में फिर से कोई अप्रिय घटना होने की प्रबल संभावना है।अतः यदि अब कोई अप्रिय घटना हुई तो उसके पूरे जिम्मेदार मेरे पिता चन्द्रशील द्विवेदी होंगे।












Click it and Unblock the Notifications