UP News:किसानों, महिलाओं और उद्यमियों के लिए बहुत फायदेमंद है योगी सरकार की यह योजना, ऐसे मिलेगा लाभ
UP Yojna Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं, किसानों और उद्यमियों के लिए खास योजना लेकर आई है। इस योजना से इन सभी को खासा लाभ होगा। इस योजना से एक तरफ जहां महिलाओं को रोजगार मिलेगा तो दूसरी किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा। तो आइए जानते हैं क्या है पूरी योजना और कैसे मिलेगा लाभ?
योगी सरकार द्वारा लागू की गई खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 राज्य के आर्थिक विकास को गति देने के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण और किसानों की आय बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बन रही है।

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति के तहत किसानों को भी बड़ा लाभ मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (PM-FME) योजना के तहत परियोजना लागत का 35% (अधिकतम 10 लाख रुपये) तक का अनुदान दिया जा रहा है। इससे किसानों को अपने कृषि उत्पादों को सीधे बाजार में बेचने की बजाय उन्हें प्रसंस्करण कर अधिक मुनाफा कमाने का अवसर मिलेगा।
DDU University: UP के राज्य विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतिष्ठित नेचर इंडेक्स में शामिल
सरकार ने निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से एक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है, जिससे इच्छुक उद्यमी आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, एकल खिड़की प्रणाली के तहत सभी अनुमोदन प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है, ताकि निवेशकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।












Click it and Unblock the Notifications