UP politics: 7 August से शुरू होगी समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा, जानिए इसके सियासी मायने

यूपी में समाजवादी पार्टी साइिकल यात्रा के बहाने जनता की नब्ज टटोलने निकलेगी। इसकी शुरुआत प्रयागराज से होगी।

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब लोकसभा चुनाव के लिहाज से अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) 9 अगस्त यानी अगस्त क्रांति दिवस पर प्रयागराज से रिले साइकिल रैली शुरू करेगी। पार्टी के सभी पूर्व और वर्तमान सांसदों एवं विधायकों को इसमें सहयोग देने को कहा गया है।

akhilesh

9 अगस्त से निकलेगी साइिकल यात्रा

सपा की इस साइकिल यात्रा के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। जातीय जनगणना और भाजपा को सत्ता से बाहर करने के उद्देश्य से सपा की रिले साइकिल रैली 9 अगस्त से निकाली जाएगी। सपा नेताओं ने कहा कि 'देश बचाओ, देश बनाओ' नाम की रैली के जरिए पार्टी बीजेपी को सत्ता से बाहर करने की मांग करते हुए जाति जनगणना के लिए अभियान चलाएगी।

22 नवंबर को लखनऊ में होगा समापन

रैली 22 नवंबर को पार्टी संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव की जयंती पर लखनऊ में समाप्त होगी। सपा नेताओं ने कहा कि अगस्त क्रांति दिवस भारत में ब्रिटिश शासन को समाप्त करने के लिए 9 अगस्त, 1942 को शुरू हुए विरोध आंदोलन की याद में मनाया जाता है। समाजवादी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा शासन के अंत का आह्वान करने के लिए उसी दिन अपनी रैली शुरू कर रही है।

इन जिलों से होकर गुजरेगी

साइकिल रैली 9 अगस्त को प्रयागराज से शुरू होगी और कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, फैजाबाद, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महरागंज, सिद्धार्थनगर से होकर गुजरेगी।

सपा ने सभी सांसदों को जारी किया निर्देश

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहते हैं कि, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहरियाच, गोंडा, बाराबंकी और लखनऊ में समाप्त होगा। सभी सपा सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, जिला एवं शहर इकाइयों के अध्यक्षों, अन्य पदाधिकारियों से साइकिल रैली के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में सहयोग करने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+