UP Politics: 'हनुमान जी राजभर थे', सीएम योगी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दिया विवादित बयान, दिया ये तर्क?

UP Politics: कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बलिया में हनुमान जी को लेकर विवादित बयान दिया है। एक कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हनुमान जी राजभर थे। इसके पीछे उन्होंने तर्क भी दिया।

दरअसल, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर शनिवार को वासुदेवा गांव के मुख्य द्वार पर महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा की स्थापना कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को उन्होंने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ठेकेदारों को लेकर दिए गए बयान पर भी अपनी सफाई दी।

UP Politics

हनुमान जी राजभर थे- OP Rajbhar

कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पातालपुरी में अहिरावण जब राम और लक्ष्मण को लेकर चला गया था तो उन्हें लाने की हिम्मत किसी कि नहीं थी। उन्होंने कहा कि लोग जानते हैं कि वह हिम्मत किसमें थी। राजभर जाति में पैदा हुए हनुमान जी में वह हिम्मत थी।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने यह भी कहा कि हनुमान जी राजभर जाति में पैदा हुए थे। आज भी गांव में पहले के बुजुर्ग मौजूद हैं तो वह राजभरों को भर वानर कहते हैं। राजभर में तर्क दिया कि ऐसे में राजभर वानर हैं और हनुमान जी भी।

ठेकेदारों को लेकर दिए गए बयान पर दी सफाई

ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को ठेकेदारों पर लेकर दिए गए बयान पर सफाई देते हुए कहा कि जनता ने ठेकेदारों के सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत की थी। हमने इसकी जांच के लिए पीडब्ल्यूडी को एप्लीकेशन दिया और जांच के आदेश के बाद ठेकेदार घूम-घूम पर शिकायत कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि ठेकेदार द्वारा शिकायत की जा रही है कि मंत्री जी कमीशन लेते हैं। उन्होंने कहा कि हम तो यह भी नहीं जानते हैं कि कौन ठेकेदार काम कर रहा है और कौन नहीं कर रहा है। हम जनता की सेवक हैं और यदि निर्माण कार्य में गलत तरीके से कार्य किया जाएगा और मानक सही नहीं होगा तो कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+