' जब योगी के मंत्री ने खोया आपा..,' जानिए किस बात पर आग बबूला हो गए राजभर?
Om Prakash Rajbhar Latest News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पूरी तरह से अपना आपा खो दिया और सबके सामने ही ठेकेदार को अपशब्द कह डाला। आइए जानते हैं ऐसा क्या हुआ कि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर अचानक भड़क उठे और अपशब्दों की झड़ी लगा दी।
दरअसल, मामला शुक्रवार शाम का है जब कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर गाजीपुर के सत्यदेव कॉलेज में कर्मवीर सत्यदेव सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता की। इसी प्रेस वार्ता में एक पत्रकार ने सड़कों को लेकर किया।

मीडिया ने प्रश्न किया कि आपने गाजीपुर की कुछ सड़कों की शिकायत शासन से कर जांच की मांग की है। जिस पर मंत्री ने कहा गुणवत्ता ठीक नहीं होने की शिकायत पर जांच होनी चाहिए। क्योंकि हमलोग दिल्ली या प्रदेश से सड़क को बेहतर बनाने के लिए पैसा भेजवाते है। वहीं जब मीडिया ने एक और सवाल किया कि मंत्री का हिस्सा पहले ही ठेकेदार दे देता है तो इस सवाल पर मंत्री भड़क गये और आपा खो दिया और ठेकेदार को अपशब्द कहने लगे।












Click it and Unblock the Notifications