UP Politics: BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर का विवादित बयान, अखिलेश बोले- 'योग्यता खूब है धमकी की!'

UP Politics: गाज़ियाबाद की लोनी सीट से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मंच से पुलिस प्रशासन और मुख्य सचिव को खुली चुनौती देते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस वीडियो को साझा करते हुए सीएम योगी पर कटाक्ष किया।

up-politics-bjp-mla-nand-kishor-gurjar

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखा कि अब मुख्यमंत्री को प्रदेश में 'धमकी मंत्रालय' बना देना चाहिए, क्योंकि बीजेपी में ऐसे योग्य उम्मीदवारों की कोई कमी नहीं है। इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है।

अखिलेश यादव ने साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "माननीय मुख्यमंत्री जी को उप्र में भाजपा के विधायकों को समायोजित करने के लिए एक 'धमकी मंत्रालय' बना देना चाहिए।

इस मंत्रालय में मंत्री बनने के लिए उनकी पार्टी में एक से बढ़कर एक योग्य उम्मीदवार पहले से मौजूद हैं। वैसे चाहें तो मुख्यमंत्री खुद भी इस मंत्रालय का कार्यभार संभाल सकते हैं, क्योंकि इस विशिष्ट क्षेत्र में उनसे अधिक योग्यता व अनुभव और किसी के पास नहीं है।"

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा विवाद गुरुवार को लोनी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ। विधायक नंद किशोर गुर्जर ने अपने क्षेत्र में एक रामकथा का आयोजन किया था। इस आयोजन से पहले एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें तेज आवाज़ में म्यूजिक बजाया जा रहा था। प्रशासन ने बिना अनुमति के इस यात्रा को निकालने पर आपत्ति जताई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

जब पुलिस ने कलश यात्रा को रोकने की कोशिश की, तो बीजेपी विधायक के समर्थकों और प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी, जिससे विधायक नंद किशोर गुर्जर के कपड़े तक फट गए। इस घटना से गुस्साए विधायक ने मंच से अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव और कमिश्नर को खुलेआम चुनौती दी।

वायरल वीडियो में विधायक नंद किशोर गुर्जर मंच से कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, "अगर दम है तो 28 मार्च के बाद गाज़ियाबाद में कहीं भी मिलो, तुम्हारी गोली होगी और हमारा सीना होगा।" उनके इस बयान से प्रदेश की राजनीति गरमा गई है और विपक्ष को सरकार पर हमला करने का बड़ा मुद्दा मिल गया है।

अखिलेश यादव के अलावा कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने भी बीजेपी विधायक के इस बयान को लेकर योगी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। विपक्षी नेताओं का कहना है कि जब खुद बीजेपी के विधायक ही कानून हाथ में लेने की धमकी दे रहे हैं, तो आम जनता का क्या हाल होगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+