प्रतापगढ़: हिस्ट्रीशीटर ने पूछताछ करने आए सिपाही को मार डाला

ड्यूटी पर तैनात सिपाही बदमाश के बारे में ब्यौरा लेने उसके घर गया था। तभी उसने सिपाही पर गोली चला दी। कुछ दूर भागने के बाद सिपाही की मौत हो गई।

इलाहाबाद। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में एक सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सिपाही अपराधियों का पूरा विवरण तैयार कर रहा था और एक शातिर के घर पूछताछ करने पहुंचा था। इसी दौरान बदमाश ने उसे तमंचे से गोली मार दी है। घायल सिपाही अपने साथी सिपाही के साथ कुछ दूर भागा और फिर बेहोश होकर गिर पड़ा। सूचना पर भारी संख्या मेंं फोर्स एम्बुलेंस के साथ पहुंची। घायल सिपाही को जिला अस्पताल ले जाया गया । जहां डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया।

प्रतापगढ़: हिस्ट्रीशीटर ने पूछताछ करने आए सिपाही को मार डाला

दहशत मेंं खाकी
दिनदहाड़े सिपाही की हत्या से विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी, एसडीएम के साथ आधा दर्जन थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। इलाहाबाद से आईजी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक सिपाही राजकुमार सिंह (52) भदोही सुरियावां गांव का रहने वाला था। उसकी तैनाती इन दिनों रानीगंज थाने में थी। दोपहर में वह साथी सिपाही राजेंद्र कुमार के साथ बुढ़ौरा गांव में गया था। जहां उसे जान गंवानी पड़ी।

प्रतापगढ़: हिस्ट्रीशीटर ने पूछताछ करने आए सिपाही को मार डाला

अपराधियों का एकत्रित कर रहा था ब्यौरा
पुलिस डिपार्टमेंट ने राजकुमार की ड्यूटी अपराधियों का पूरा विवरण तैयार करने मे लगायी थी। इसी सिलसिले में दोनों सिपाही बुढ़ौरा गांव के इरशाद के घर पूछताछ कर रहे थे। तब तक इरशाद आ गया और सिपाहियों को धमकाने लगा। गहमागहमी बढ़ी तो इरशाद ने राजकुमार को तमंचे से गोली मार दी। गोली लगते ही राजकुमार साथी राजेंद्र के साथ भागा और कुछ दूर भागने के बाद गिर पड़ा। गोली सीने में बाईं तरफ लगी।

इरशाद फरार
घटना के बाद एसपी रोहन पी कनय, एएसपी स्वामीनाथ, एसडीएम व सीओ रानीगंज के साथ ही आधा दर्जन थाने की फोर्स बुढ़ौरा में इरशाद की तलाश में जुटी है। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखे बरामद किए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सिपाही को गोली मारने के बाद इरशाद घर में ताला बंद कर परिजनों के साथ फरार हो गया। इसके पहले उसने एक सिपाही की बाइक भी तोड़ दी थी। बताया जाता है कि इरशाद पूरे इलाके में दहशत के लिए मशहूर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+