VIDEO: जेल के बाहर नशे में धुत पुलिसवाला, ये क्या करेंगे कैदियों की रखवाली?
मैनपुरी। नशे में धुत उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाहियों के कारनामे सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। मैनपुरी जिला जेल में काम करने वाला सिपाही शराब पीकर बस स्टैंड पर इधर-उधर गिरता-पड़ता रहा। लोगों ने इस सिपाही का वीडियो बनाकर वायरल किया।

जिला जेल में तैनात सिपाही रोहित चौहान तीन महीने की ट्रेनिंग लेने के लिए लखनऊ गया था। जब वह जेल लौटा तो नशे में धुत था। इससे पहले वह बस स्टैंड पर नशे में धुत इधर-उधर लुढ़क रहा था। उसके साथियों ने उसे जिला जेल पहुंचाया लेकिन अधिकारियों ने उसे ड्यूटी पर लेने से मना कर दिया।
जेल की गेट पर सिपाही बहुत देर तक पड़ा रहा। जेल अधिकारियों ने सिपाही को ना तो हॉस्पिटल में भर्ती कराया और ना कोई चिकित्सीय परीक्षण कराया। आप वीडियो में देख सकते हैं कि नशे की हालत में वह चल भी नहीं सकता था। ऐसे सिपाही जेल में बंद खूंखार अपराधियो की रखवाली कैसे करेंगे, यह बड़ा सवाल है। जब इस मामले में जेलर से बात करनी चाही तो बोलने से ही मना कर दिया । 12 मार्च 2017 को जेल में होली मन रही थी, उसी दिन चार खूंखार अपराधी जेल से फरार हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications