UP Police: हे प्रभु! 'ये क्या हुआ? सनी लियोनी की फोटो के चलते छूटी परीक्षा, अब छात्र से SOG कर रही पूछताछ
UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान शनिवार को सनी लियोनी का फोटो लगा प्रवेश पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। प्रवेश पत्र को सोशल साइट्स पर शेयर करते हुए लोग मजे ले रहे थे।
मामले में पुलिस द्वारा जब जांच पड़ताल शुरू की गई तो पता चला कि यह प्रवेश पत्र महोबा जिले के रहने वाले एक छात्र का था। क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीम ने छात्र से पूछताछ की तो उसने बताया कि सनी लियोनी की फोटो के चलते वह परीक्षा नहीं दे सका।

अब इस मामले में गहनता से जांच करते हुए यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर यह मिस्टेक कहां से हुआ और किसके द्वारा ऐसा किया गया। वहीं छात्र को भी दस्तावेजों के साथ पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
महोबा के रंगौलिया बुजुर्ग के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह नामक अभ्यर्थी का कहना है कि वह ऑनलाइन फॉर्म भरा था। फॉर्म भरने के दौरान उसने अपनी फोटो लगाई थी। उसने बताया कि प्रवेश पत्र में उसके स्थान पर सनी लियोनी की फोटो लगाए जाने की जानकारी प्रवेश पत्र जारी होने के बाद ही उसे हो चुकी थी।
उसने इसकी शिकायत भी की लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई और प्रवेश पत्र में उसके फोटो के स्थान पर अभिनेत्री सनी लियोन की फोटो होने के चलते वह परीक्षा नहीं दे सका। उसने कहा कि प्रवेश पत्र में सब कुछ सही है लेकिन केवल फोटो के जगह ही बदलाव किया गया है।
धर्मेंद्र द्वारा द्वारा यह भी बताया गया कि वह 2 साल तक प्रयागराज में रहकर तैयारी किया। उसने कहा कि उसे पूरा विश्वास था कि इस बार यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को वापस कर लेगा और उसे नौकरी मिल जाएगी लेकिन प्रवेश पत्र में उसके फोटो को बदल दिया गया जिसके चलते वह परीक्षा नहीं दे सका।
फिलहाल धर्मेंद्र को एसओजी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications