थककर बाग में सो जाती है यूपी पुलिस, तभी तो भगवान भरोसे है इलाहाबाद!

गाड़ी की एक तरफ के दोनों गेट खुले हुए हैं। सिपाही का एक पैर गेट की विंडो पर है और वो इतनी गहरी नींद में है कि चारों तरफ से खींची जा रही फोटो का भी उसे कोई आभास नहीं हो रहा है।

इलाहाबाद। तत्काल एक्शन में आने और मिनटों में घटना स्थल पर पहुंचने वाली डायल 100 इन दिनों बाग-बगीचे, खेत, कछारी और वीराने में सो रही है। ड्यूटी पर तैनात सिपाही गाड़ी में ही सो रहे हैं। इलाहाबाद के बारा इलाके में पुलिस की इस दशा की तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें एक सिपाही डायल 100 में ही सो रहा है। लोग कमेंट कर रहे हैं कि राम राज्य आ गया है इसलिए पुलिस सो रही है। फिलहाल मामले में वायरल फोटो पर सीओ ने जांच की और कार्रवाई के लिए एसएसपी को रिपोर्ट भेज दी है।

UP police sleep in field, Picture Viral
UP police sleep in field, Picture Viral


तस्वीर में यूपी 100 की गाड़ी एक सुनसान खेतिहर इलाके में खड़ी है। इसमें एक पुलिसकर्मी कान पर उल्टा मोबाइल रखकर सो रहा है। अंदाजा लगाया जा रहा है, मोबाइल पर बात करते-करते ही सिपाही थकावट दूर करने के लिए सो गया होगा। तस्वीर में दिख रहे सोते सिपाही का नाम प्रदीप कुमार है। गाड़ी की एक तरफ के दोनों गेट खुले हुए हैं। सिपाही का एक पैर गेट की विंडो पर है और वो इतनी गहरी नींद में है कि चारों तरफ से खींची जा रही फोटो का भी उसे कोई आभास नहीं हो रहा है। तस्वीर भेजने वाले ग्रामीणों ने बताया कि अक्सर ये गाड़ी इस स्थान पर खड़ी होती है। यहां पुलिस घंटों इसी तरह आराम फरमाती है और किसी की नजर भी नहीं पड़ती।

UP police sleep in field, Picture Viral
UP police sleep in field, Picture Viral

बारा थाने की है गाड़ी

यूपी 100 की ये गाड़ी बारा थाने की युनिट इस्तेमाल करती है और तस्वीर में दिख रहा सिपाही इसी थाने में पोस्टटेड है। इस समय वो यूपी 100 में ड्यूटी कर रहा है। मामले में सीओ रत्नेश्वर सिंह से ने बताया कि वायरल तस्वीर की जांच की गई है। कार्रवाई के लिए एसएसपी को रिपोर्ट भेजी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+