वाह...री यूपी पुलिस, 4 साल के बच्चे को शांति भंग की धाराओं में किया निरुद्ध
उन्नाव। यूपी पुलिस का एक चौंका देने वाला कारनाम सामने आया है। पुलिस ने 4 साल के मासूम को शांति भंग की आशंका में निरुद्ध किया है। लोगों के बीच यह चर्चा का बिषय बन हुआ है कि कैसे एक 4 साल का मासूम पुलिस के लिए खतरा बन सकता है। पंजीकृत मुकदमे में उसके पिताजी व चाचा को भी नामित किया गया है।

जनपद का गंगा घाट थाना क्षेत्र उस समय चर्चा में आ गया। जब एक 4 वर्षीय बालक मासूम को गंगाघाट थाना पुलिस ने शांति भंग की धाराओं में निरुद्ध कर दिया घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। थाना पुलिस रिकॉर्ड में शांति भंग के आरोपी बने अनिल गिहार भारतीय जनता पार्टी के नगर मंत्री हैं ने बताया कि उनके साथ उनके भाई कल्लू और उनके पुत्र यश जिसकी उम्र लगभग 4 साल है को भी निरुद्ध किया गया है।
उन्होंने बताया कि किसकी साजिश से यह मुकदमा पंजीकृत हुआ है। यह जांच का विषय है। परंतु उनका परिवार इस समय परेशानी में आ गया है। अनिल बताया कि मोहल्ले में कुछ लोगों द्वारा गांजा का बड़े पैमाने पर व्यापार किया जाता है। जिसका उन्होंने विरोध किया था।संभव है गंगा घाट थाना पुलिस ने गांजा के अवैध व्यापार का विरोध करने पर उन्हें सबक सिखाया है।
इस संबंध में गंगा का थाना अध्यक्ष से बातचीत करने का प्रयास किया गया। परंतु उन्होंने फोन नहीं उठाया। एडीजी लखनऊ जोन ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से बातचीत की है। एडीजी ने इसे क्लर्कियल त्रुटि बताया है और कहा है कि जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications