Mukhtar Ansari के करीबी जुगनू वालिया को Lucknow लाने की तैयारी में UP पुलिस

उत्तर प्रदेश के माफिया डान और बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी जुगनू वालिया को यूपी पुलिस लखनऊ लाने की तैयारी कर रही है। जुगनू मुख्तार नेटवर्क के कई बड़े राज बता सकता है।

मुख्तार अंसारी

Harwinder Singh alias Jugnu Walia: उत्तर प्रदेश के माफिया डान और पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। यूपी पुलिस ने मुख्तार के बेहद करीबी जुगनू वालिया को अब पंजाब से यूपी लाने की तैयारी में जुटी है। जुगनू वालिया मुख्तार के नेटवर्क के बहुत सारे राज उगल सकता है। इसलिए उसका यूपी लाया जाना काफी अहम है।

जुगनू को लाने के लिए इशू कराया बी वारंट

यूपी पुलिस ने सोमवार को हरविंदर सिंह उर्फ जुगनू वालिया को लखनऊ लाने के लिए कोर्ट से बी वारंट इशू कराया है। उत्तर प्रदेश पुलिस पंजाब के 'मोस्ट वांटेड' अपराधी और गैंगस्टर-राजनीतिज्ञ मुख्तार अंसारी के करीबी हरविंदर सिंह उर्फ जुगनू वालिया के प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटी हुई है।

मोस्ट वांटेड अपराधी है जुगनू

हरविंदर सिंह उर्फ जुगनू वालिया, एक 'मोस्ट वांटेड' अपराधी, गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी का करीबी सहयोगी बताया जाता है। पुलिस ने सोमवार को उसे लखनऊ लाने के लिए एक अदालत से बी वारंट हासिल किया। वालिया को हाल ही में पंजाब पुलिस ने मोहाली में गिरफ्तार किया था।

यूपी में एक लाख रुपये का इनाम

लखनऊ पुलिस ने पहले वालिया की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वालिया एक लिस्टेड गैंगस्टर है और उसके खिलाफ आलमबाग पुलिस स्टेशन में कई मामले दर्ज हैं। वह जसविंदर उर्फ रोमी की हत्या के मामले में वांछित है, जो इलाके में एक रेस्तरां का मालिक था।

आलमबाग का रहने वाला है जुगनू

जुगनू वालिया, उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के आलमबाग का रहने वाला है। जुगनू और पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी का बेहद खास है। बीते 25 अक्टूबर की देर रात जुगनू ने आलमबाग के चंदरनगर इलाके में रहने वाले जसविंदर सिंह उर्फ रोमी की हत्या कर दी थी।

जुगनू के घर पुलिस ने की थी कुर्की

जसविंदर सिंह का चिकचिक नाम से रेस्टोरेंट है। इस मामले में जुगनू वालिया फरार चल रहा था। हत्या के मामले में फरार जुगनू वालिया की गिरफ्तारी न होने के चलते आलमबाग पुलिस ने 16 मार्च को उसके घर की कुर्की भी की थी। इस दौरान जुगनू वालिया के घर से लाखों रुपये कीमत का सामान जब्त किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+