UP Police में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर, 12 अधिकारियों को तत्काल नए लोकेशन पर पहुंचने का फरमान

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों और अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। वाराणसी, बरेली, बागपत समेत कुल 12 जगहों पर अधिकारी नया पदभार ग्रहण करेंगे।

UP Police

UP Police 12 हाइप्रोफाइल अधिकारियों का तबादला करने के कारण सुर्खियों में है। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और प्रादेशिक पुलिस सेवा के अधिकारी मार्च के महीने में तत्काल नई जगह जाने संबंधी विकल्पों के तहत नए थानों और वर्कप्लेस को ज्वाइन करने का निर्देश दिया गया है।

तत्काल नए दफ्तरों में रिपोर्ट करने का फरमान

उत्तर प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग ने अपर पुलिस महानिदेशक राजा श्रीवास्तव के साइन के साथ ट्रांसफर ऑर्डर संबंधी सूचना जारी की गई। इसमें बताया गया है कि 11 आईपीएस अधिकारियों जबकि एक राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी को नए दफ्तरों में रिपोर्ट करने को कहा गया है।

किन जिलों के पुलिस अधिकारी बदले गए

बता दें कि पुलिस अधिकारियों के तबादले से वाराणसी, लखनऊ, बिजनौर, बरेली जैसे इलाकों में बदलाव होंगे। पुलिस ने कहा, सभी 12 पुलिस अधिकारियों को तत्काल ज्वाइन करना होगा। 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी के सत्यनारायण को लखनऊ में सीबीसीआईडी भेजा जा रहा है। सत्यनारायण इससे पहले वाराणसी में आईजी की पोस्ट पर थे। 2009 बैच के अखिलेश चौरसिया वाराणसी में पुलिस उपमहानिरीक्षक (IG) के पद पर भेजे गए हैं। इससे पहले अखिलेश बरेली में तैनात थे।

11 आईपीएस और एक प्रादेशिक पुलिस अधिकारी

जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं इनमें आईपीएस के सत्यनारायण, अखिलेश कुमार चौरसिया जैसे वेटरन अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें 18 साल पहले 2005 में प्रादेशिक पुलिस सेवा में चुने गए सचिदानंद का भी नाम है। सूची के बाकी 11 नाम आईपीएस हैं। जिन पदों पर अधिकारियों के तबादले हुए हैं, इनमें अधिकांश लोगों को पुलिस अधीक्षक के पद पर ही ट्रांसफर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+