आगरा: रेस्टोरेंट में दरोगा ने की गुंडई, निकाली पिस्टल, वीडियो वायरल

आगरा में एक दरोगा ने रेस्टोरेंट में दबंगई की, पिस्टल दिखाई और वहां लोगों से बदतमीजी की। दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दरोगा की दबंगई से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। दरोगा पर आरोप है कि उसने नशे की हालत में अपनी पिस्टल निकालकर हवा में लहराते हुए एक फैमिली रेस्टोरेंट में खूब गुंडई की। यह घटना थाना सदर क्षेत्र के सदर बाजार इलाके की है।

आगरा: रेस्टोरेंट में दरोगा ने की गुंडई, निकाली पिस्टल, VIDEO

सदर बाजार स्थित एक फैमिली रेस्टोरेंट पर मौजूद लोगों का आरोप है कि एक व्यक्ति ने नशे की हालत में रेस्टोरेंट में जमकर बवाल मचाया और जरा सी कहा सुनी पर पिस्टल निकाल ली लेकिन ज्यादा नशे की हालत में होने की वजह से उसके हाथ से पिस्टल जमीन पर गिर गयी।

इस दबंग व्यक्ति को काबू में करने के लिए क्षेत्रीय पुलिस को बुलाया गया तो पता चला कि नशे की हालत में खुलेआम हवा में हथियार लहरानेवाले शख्स का नाम लालता प्रसाद दाऊ है जो आगरा में ही पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर तैनात है।

लालता प्रसाद दाऊ फिलहाल थाना जगदीशपुरा की चौकी अवधपुरी का इंचार्ज है। क्षेत्रीय पुलिस ने दरोगा और वहाँ मौजूद भीड़ को समझाबुझा कर मामले को शांत कराया लेकिन तब तक दरोगा की दबंगई का वीडियो वायरल हो गया।

आप वीडियो में देख सकते है कि किस तरह दबंग दारोगा भीड़ से उलझ रहा है और वो ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की नहीं सुन रहा है। मामला बढ़ता देख एसएसपी आगरा ने दरोगा पर कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+