गैंग बनाकर सिपाही कर रहा था ATM का खेल, लोगों के खाते से निकाले रुपए

बहराइच। एटीएम में पैसे निकालने पहुंचे लोगों को झांसा देकर कार्ड बदलकर उनके खाते से रकम उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। बलरामपुर में तैनात एक सिपाही गिरोह का सरगना था। पुलिस ने सरगना समेत आठ लोगों को धर दबोचा है। चार लोगों के खाते से 57 हजार रुपये निकाले जाने की पुलिस जानकारी जुटा चुकी है। गिरोह के पास से दस एटीएम कार्ड, चार बाइक, सात मोबाइल आदि बरामद हुए हैं। एसपी ने डीआईजी से सिपाही को निलंबित करने की संस्तुति की है।

UP police man was gang leader doing atm fraud in Bahraich

कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक मधुप नाथ मिश्रा रविवार सुबह उपनिरीक्षक ब्रह्मानंद सिंह, कपिलदेव चैधरी, विजय कुमार सिंह आदि के साथ कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ गए थे। तभी कैसरगंज के मंझारा तौकली निवासी राजेंद्र यादव ने एटीएम से जालसाजी करने वालों के मौजूद होने की सूचना दी।

केडीसी के सामने स्थित एचडीएफसी बैंक पहुंचने पर पुलिस ने कोतवाली देहात के सूफीपुरा निवासी संतोष मिश्रा व आशुतोष सिंह उर्फ रिंकू सिंह, बलरामपुर के कोतवाली देहात अंतर्गत गुरजीगंज निवासी अजय प्रताप सिंह व राहुल सिंह, विशेश्वरगंज के ककरा मोहम्मदपुर निवासी फूलचंद, जनपद गोंडा के इटियाथोक मध्य नगर निवासी महेश सिंह व विशाल सिंह और कोतवाली देहात के तिकोनीबाग चैकी निवासी महेंद्र पाल सिंह सोढ़ी पुत्र अजीत सिंह को दबोच लिया गया। इनके कब्जे से दस एटीएम, सात मोबाइल, चार मोटरसाइकिल बरामद की गई।

मौके पर 57 हजार रुपये नकदी भी बरामद हुइ्र। महेंद्र पाल सिंह वर्तमान में बलरामपुर जनपद पुलिस लाइंस में सिपाही के पद पर तैनात है। पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने बताया कि सिपाही पूरे गैंग का संचालन कर रहा था। मौके से पयागपुर के खजुरार निवासी संजय सिंह उर्फ कप्तान सिंह फरार हो गया है। सिपाही को निलंबित करने के लिए डीआईजी से संस्तुति की गई है।

12 जिलों की एसओजी को बुलाया
एसपी जुगुल किशोर ने बताया कि आईजी रेंज गोरखपुर से बात की गई है। जोन के सभी बारह जिलों की एसओजी टीम को बुलाया गया है। जो इन अभियुक्तों से उनके जिलों में हुई धोखाधड़ी आदि के बारे में पूछताछ करेगी। पुलिस टीम को पुरुस्कृत करने के लिए डीजीपी से भी बात की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+