UP Police: महोबा में दरोगा पर टूटा भीड़ का गुस्सा, लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, खौफनाक Video Viral
UP Police News: उत्तर प्रदेश पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी को भीड़ की मार का शिकार होना पड़ रह है। घटना महोबा की बताई जा रही है, जहां में भीड़ ने दरोगा को घेर कर जमकर पिटाई कर दी।
सब-इंस्पेक्टर की पिटाई का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल गया है। गुस्साईं लोगों की भीड़ लात, घूसे और लाठी-डंडे से पुलिसकर्मी को बुरी तरह से पिटते नजर आ रहा हैं। जिसमें दरोगा खुद को बचाने की कोशिशें करते दिखाई दे रहे हैं।

दरोगा पर भीड़ का गुस्सा उस वक्त फूटा, जब उनकी टीम ने सड़क जाम हटाने की कोशिश की। यह जाम सड़क दुर्घटना में एक 13 साल के बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों ने लगाया था।
जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस के सब-इंस्पेक्टर (एसआई) रैंक के अधिकारी राम अवतार पर भीड़ ने घेरकर हमला कर दिया। घटना महोबा के पनवारी इलाके की है, जहां साइकिल से अपने घर जा रहे 13 साल के लड़के की बस से कुचलकर मौत के बाद लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
बच्चे की मौत के बाद उसके परिवार के सदस्यों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग करते हुए मासूम के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। सड़क जाम की सूचना मिलने पर एसआई राम अवतार अपनी टीम के साथ जाम हटाने के लिए वहां पहुंचे, लेकिन भीड़ ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया।
देखिए घटना का वायरल वीडियो-
पुलिस टीम के तीन सदस्य उसे भीड़ के बीच अकेला छोड़कर घटनास्थल से भाग गए। बाद में क्षेत्र के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत किया। उन्होंने पुलिस अफसर को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना के बारे में बात करते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) महोबा अपर्णा गुप्ता ने कहा कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी पहचान होने के बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications