पकड़ने के लिए पीछे भागे सिपाही को पशु तस्कर ने ट्रक से कुचला, मौके पर मौत
बरेली। बरेली उत्तर प्रदेश में तमाम पाबंदियों व सख्त कानून के बाद भी पशु तस्करी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के बरेली जिले में एक सिपाही की पशु तस्करों को पकड़ने के प्रयास में जान चली गई। रामपुर रोड पर जैसे ही पुलिस को पशु तस्करों की गाड़ी गुजरने की जानकारी मिली वैसे ही पुलिस चौकी इंचार्ज दो अन्य पुलिस वालों के साथ पकड़ने पहुंचे थे, लेकिन टोल प्लाजा के पास सिपाही ने ट्रक को रोका वैसे ही ड्राइवर ने उनपर ट्रक चढ़ा दी जिससे सिपाही की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज की है।

बताया जा रहा है कि कुछ पशु तस्कर डीसीएम गाड़ी से रामपुर रोड पर जा रहे थे। इस बात की सूचना सीबीगंज की चौकी परसाखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज को मिली। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पशु तस्करों को पकड़ने के लिए चौकी इंचार्च के साथ सिपाही संजीव भी गए। सिपाही ने फतेहगंज के टोल प्लाजा के पास पशु तस्करों की गाड़ी रोकने की कोशिश की लेकिन इसी दौरान तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए अपनी गाड़ी को टोल प्लाजा के पास मोड़ दिया जिसके चलते सिपाही तस्करों की गाड़ी की चपेट में आ गए और मौत उनकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक घटना सुबह के चार बजे के आसपास की है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस के कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित सिपाही के परिजनों के घर अमरोहा में जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी मुनिराज के अनुसार संजीव गुजर्र की मौत एक संदिग्ध गाड़ी को रोकने का पीछा करते समय एक हादसे में हुई है।
संजीव के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है, साथ ही सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। फिलहाल जानकार बताते है कि संजीव पशु तस्करों से अवैध वसूली के चलते पीछा कर रहा था लेकिन पशु तस्करों ने बचने के प्रयास में अपने वाहन से सिपाही को टक्कर मार दी जिसके चलते सिपाही की मौत हो गई। आपको बताते चले कि बरेली के कई क्षेत्र पशु तस्करी के लिए बदनाम है। कुछ वर्ष पूर्व बरेली के फरीदपुर में तैनात दरोगा मनोज मिश्रा की पशु तस्कर गोली मारकर हत्या कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications