जेल के सुरक्षाकर्मी ने छात्र से किया बुरा बर्ताव, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
कन्नौज। जेल में तैनात सुरक्षाकर्मी द्वारा एक छात्र के साथ जबरन अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। जिसमें सीसीटीवी कैमरे में उसकी पूरी हरकत कैद हो गई। छात्र की मजबूरी का फायदा उठाकर वह उसके साथ गलत हरकत कर रहा था। जब छात्र ने उसको यह हरकतें करने से मना किया तो उसने छात्र को धमकी दी जिसके बाद छात्र वहां से उठकर चला गया।

कालेज में छात्रावास न होने के कारण पॉलीटेक्निक का एक छात्र किराए पर रहने लगा जहां मकान के बरामदे में पड़े तखत पर वह सो रहा था। तभी जेल में तैनात सुरक्षाकर्मी प्रेमनरायण ने अकेला सोता देख इस छात्र के साथ कुकर्म करने के उद्देश्य से उसके पास उसी तखत लेट गया। जिसके बाद उसने धीरे-धीरे मौका देखकर छात्र से अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। जब उसकी हरकत ज्यादा बढ़ने लगी तो छात्र की नींद खुल गई और उसने अपने पास लेटा देखकर चौंक गया। जिसके बाद छात्र ने उसका दूर जाने को भी कहा लेकिन उसकी मंशा छात्र को दबोच कर उसके साथ अश्लील हरकत करने की थी, जिससे वह फिर छात्र के पास चिपक कर ले गया।
छात्र ने काफी प्रयास किया उसको हटाने का लेकिन वह अपनी हरकतों से आगे ही बढ़ता जा रहा था। यहां तक उसने अश्लीलता की सभी हदें पार कर डाली जिसके बाद छात्र उठकर बैठ गया और जब वह नहीं माना तो छात्र उठकर चला गया। जिसके बाद सुबह छात्र सदमें में आ गया और उसने यह बात अपने घर वालों को बताई जिसके बाद इसकी सूचना छात्र ने अपने कालेज प्रशासन को दी और छात्रावास में रहने की मांग की। जिसके बाद कालेज प्रशासन ने भी इस छात्र के साथ हुई गलत हरकत को लेकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही छात्र ने पुलिस को इस सम्बन्ध में लिखित तहरीर भी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई की है। लेकिन पुलिस का कहना है कि यदि सीसीटीवी फुटेज उसको मिल जाते हैं तो वह उसके आधार पर और कार्रवाई करेगी।












Click it and Unblock the Notifications