यूपी पुलिस का सिपाही ऑन ड्यूटी कर रहा था ऐसा काम, फोटो वायरल

यूपी पुलिस का एक सिपाही वर्दी में ड्यूटी पर गांजा पी रहा था। उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। पुलिस मामले की जांंच में जुटी है।

इलाहाबाद। प्रतापगढ़ ज‍िले के महेशगंज थाने के होमगार्ड की ऐसी करतूत सामने आई है जो वर्दी का तो माखौल उड़ा ही रही है, साथ ही बदहाल व्यवस्था की सच्ची बानगी दर्शा रही है।

यूपी पुलिस का सिपाही ऑन ड्यूटी कर रहा था ऐसा काम, फोटो वायरल

यहां ड्यूटी के दौरान एक होमगार्ड खुलेआम गांजा का कस लगाकर धुआं छोड़ रहा है। उसके साथ एक गमछा सर में बांधे युवक भी खड़ा है। जबकि बगल में कयी अन्य वर्दीधारी भी खड़े हैं। यह तस्वीरें सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल हुईं तो हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने होमगार्ड को तलब किया और फटकार लगाई। अब फोटो व वीडियो की जांच करायी जा रही है।

फोटो में क्या दिख रहा है?
फोटो में दिख रहा है कि तीन वर्दीधारी किसी वीरान घर के पास रूके हुये हैं जहां उनके साथ एक पगड़ीधारी भी है। डायल 100 गाड़ी का ड्राइवर होमगार्ड चिलम से गांजा पी रहा है और धुआं भी उड़ा रहा है।

मादक पदार्थ बेचो पर चखाओ भी
दरअसल इस घटना को लेकर जब oneindia की टीम ने पड़ताल की तो पता चला कि, यह एक रूटीन का हिस्सा बन चुका है। इलाके में मादक पदार्थ बेचने वाले वर्दीधारी से साठगांठ रखते हैं और संरक्षण में ही सबकुछ बिकता है। लेकिन वर्दी वालों को खुश रखने के लिये उन्हे नशा भी चखाया जाता है। जिसका लती हो चुके एक होमगार्ड की तस्वीर सामने आयी है। महेशगंज के थानेदार अखिलेश कुमार ने बताया क‍ि अधिकारियों की इस बावत जानकारी दे दी गई है, कार्रवाई की जाएंगी।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+