यूपी में अपराधियों के एनकाउंटर का दम भरने वाली पुलिस की मौके पर फेल हो गई बंदूकें
मेरठ। पुलिस लाइन में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह की एक वीडियो वायरल हुई है जिसमे मेरठ पुलिस के हथियार नहीं चले और न ही एक साथ फायरिंग कर सके। इस घटना के बाद से पुलिस प्रशासन की काफी फजीहत हो रही है। लोगों का कहना है कि यूपी में अपराधियों का एनकाउंटर करने का दम भरने वाली यूपी पुलिस के हथियार ही मौके पर नहीं चलते।

एनकाउंटर में बदमाशों से लोहा लेने वाली पुलिस की पोल खुल गई है ,दरअसल ,पुलिस लाइन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह चल रहा था जिसमे मेरठ पुलिस के कई पुलिस कर्मियों को एक साथ फायरिंग करनी थी लेकिन कई बार लगातार कोशिश करने के बावजूद भी मेरठ पुलिस एक साथ फायरिंग नहीं कर पाई। बल्कि कई हथियार तो चले ही नहीं। हथियारों के धोखा देने पर मेरठ पुलिस हंसी का पात्र बन गई। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications