UP Police Exam: परीक्षा देने आई गर्भवती महिला को पेपर हल करते समय हुआ दर्द, हुई डिलीवरी
UP Police Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान उन्नाव जनपद से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। उन्नाव जनपद में यूपी पुलिस की परीक्षा देने पहुंची एक गर्भवती महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है।
बताया जा रहा है कि प्रश्न पत्र हल करते समय ही महिला को प्रसव पीड़ा हुई। असहनीय दर्द होने के बाद महिला ने कक्ष निरीक्षक को उसके बारे में जानकारी दी।

प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला परीक्षार्थी के दर्द को देखते हुए मानवीय संवेदना को ध्यान में रखकर शिक्षक उसे तत्काल अस्पताल ले गए। अस्पताल के गेट पर ही महिला ने बेटी को जन्म दे दिया।
महिला को लेकर लोग अस्पताल में पहुंचे और डॉक्टर में जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल में महिला और उसकी बेटी स्वस्थ पाई गई। जच्चा बच्चा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वार्ड में एडमिट किया गया है।
दरअसल, उन्नाव जनपद के कंचन नगर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती मिशन इंटर कॉलेज में बीघापुर पाटन क्षेत्र की रहने वाली सुनीता नामक एक गर्भवती महिला रविवार को पुलिस की परीक्षा देने पहुंची थी।
बताया जा रहा है कि सुनीता गर्भवती थी और प्रसव का समय भी नजदीक आ गया था लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बनने के अपने सपने को साकार करने के लिए वह परीक्षा देने के लिए चली आई।
सुबह दस बजे परीक्षा प्रारंभ हो गई उसके बाद सुनीता प्रश्न पत्र हल करने लगी। बताया जा रहा है कि प्रश्न पत्र हल करते समय ही अचानक सुनीता के पेट में दर्द होने लगा। दर्द के बाद उसे लेकर लोग अस्पताल पहुंचे जहां उसने बेटी को जन्म दिया।
परिजनों द्वारा बताया गया कि सुनीता के प्रति दीपू की मौत पिछले साल सितंबर महीने में सड़क दुर्घटना के दौरान हो गई थी। पति की मौत के दौरान सुनीता 4 माह की गर्भवती थी। फिलहाल परीक्षा हाल में प्रसव पीड़ा उठना और फिर डिलीवरी होने का मामला लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications