यूपी सरकार का बड़ा फैसला, रद्द हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, 6 महीने में दोबारा होंगे एग्जाम
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला। सरकार ने रद्द किया यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा। 6 महीने में दोबारा परीक्षा कराएगी सरकार।मुख्यमंत्री योगी ने इस बात की जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, "यूपी पुलिस कांस्टेबल सिविल पुलिस परीक्षा 2023 रद्द, अगले 6 महीने के भीतर परीक्षा दोबारा आयोजित करने के आदेश दिए गए..."

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 जिसका आयोजन 17 और 18 फरवरी को चार शिफ्ट्स में किया गया था। इस परीक्षा में राज्य भर के 2385 केंद्रों पर 48 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। इस परीक्षार्थियों में लगभग 16 लाख महिलाएं शामिल थीं।
परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद लगातार परीक्षा को दोबारा आयोजित करने की मांग उठ रही है। कई उम्मीदवारों का दावा है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो गया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल सिविल पुलिस परीक्षा 2023 को रद्द करने और अगले 6 महीनों के भीतर दोबारा परीक्षा आयोजित करने के आदेश के बाद परीक्षार्थियों में खुशी की लहर है। घोषणा के बाद लखनऊ में अभ्यर्थियों ने जश्न मनाया।
#WATCH | Uttar Pradesh | Candidates in Lucknow celebrate as CM Yogi Adityanath announces cancellation of UP Police constable civil police exams 2023 and orders conducting of re-examination within next 6 months. pic.twitter.com/RCWJS8UBDd
— ANI (@ANI) February 24, 2024
पेपर लीक के दावे पर सीएम योगी के एक्शन के बाद पुलिस भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों से आपत्ति के प्रत्यावेदन पत्र मांगे थे। गुरुवार, 22 फरवरी को की गई एक घोषणा में, बोर्ड ने कहा था कि उम्मीदवार 23 फरवरी, 2024 शाम 6 बजे तक अपने साक्ष्य ईमेल के माध्यम से [email protected] पर जमा करने कहा था।
आरोप सिद्ध होने के बाद यूपी सरकार ने आज बड़ा फैसला लेते हुए सिपाही भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है। सीएम योगी ने 6 महीने के अंदर परीक्षा दोबारा करवाने के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा सीएम योगी ने कहा है कि युवाओं की मेहनत और परीक्षा की शुचिता के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता का उल्लंघन करने वाले लोग एसटीएफ के रडार पर हैं और कई बड़ी गिरफ्तारियां की गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications