यूपी: फ्री में खाना खाने को लेकर पुलिस वाले ने भाजपा नेता से की हाथापाई, अन्य नेताओं ने थाने पर दिया धरना

फर्रुखाबाद। यूपी के फार्रुखाबाद में पुलिस ने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के साथ फ्री में खाने को लेकर मारपीट की। पुलिस ने नेता को अपने हिरासत में ले लिया है। इस घटना की सूचना मिलते ही कई बीजेपी नेता थानें पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया तथा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस अधिकारी फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। कोतवाली फतेहगढ़ की कर्नलगंज चौकी के निकट फतेहगढ़ के नगर उपाध्यक्ष गौरव कटियार के भाई सौरभ कटियार का कटियार होटल है। सौरभ का आरोप है कि उसके होटल पर चौकी पर तैनात सिपाही विनीत यादव खाना खाता है जिसका 3000 हजार रूपए ऊधार हो गया था। इसके लिए पुलिस वाले से तगादा करने पर वह चिढ़ गया।

यूपी: फ्री में खाना खाने को लेकर पुलिस वाले ने भाजपा नेता से की हाथापाई, तगादा करने पर हुआ बवाल

बाद में चौकी के सामने से गुजर रहे मंडल उपाध्यक्ष से सिपाही विनीत यादव के साथ रहने वाला निजी दलाल युवक आशीष यादव विवाद करने लगा। सिपाही भी आशीष की मदद में आ गया। आरोप है की दोनों ने सौरभ के साथ मारपीट कर दी। सिपाही ने दरोगा को फोन पर बुला लिया। उसी दौरान चौकी इंचार्ज हरिओम त्रिपाठी आ गए। बिना किसी जानकारी के चौकी इंचार्ज ने सौरभ कटियार के भाई नगर उपाध्यक्ष गौरव कटियार को कालर पकड़कर घसीटा और चौकी के भीतर ले गए।

घटना की सूचना मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने चौकी के बाहर धरने पर बैठकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान शिवम दुबे व रामवीर चौहान की दरोगा से कहा-सुनी हो गई। कर्नलगंज पुलिस चौकी पर सिपाही विनीत यादव ने अपने साथ एक प्राइवेट युवक को लगा रखा है जो कि सिपाही के सामने चौकी प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर कागजों को देखता है। वही सिपाही उसके सामने बैठा रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+