Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP Police Bharti 2024: भूलकर भी न ले जाएं ये चीजें, नहीं तो परीक्षा केंद्र में नहीं मिलेगा प्रवेश, जानें डिटेल

UP Police Bharti 2024: उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार के दिन पुलिस की परीक्षा आयोजित होनी है। परीक्षा से पहले उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं।

अभ्यर्थियों को पहले ही बता दिया गया है कि परीक्षा प्रारंभ होने से करीब 2 घंटे पहले वह परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाए। इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण बातें हैं जिन्हें भी परीक्षार्थियों को ध्यान देने के लिए कहा गया है।

up-police-bharti-2024-do-not-take-these-things-even-by-mistake-exam-question-paper-answer-news

मालूम हो की 17 और 18 फरवरी को यूपी के 75 जनपदों में 2385 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां लगाई गई हैं।

फिलहाल अभ्यर्थियों को कुछ सलाह दिए गए हैं। अक्सर देखा जाता है कि कुछ अभ्यर्थी गलती कर देते हैं और परीक्षा के दौरान उन्हें उनकी एक गलती के चलते एग्जामिनेशन हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलती है। ऐसे में अभ्यर्थियों को इन बातों का ध्यान देना चाहिए।

जारी निर्देश के अनुसार परीक्षार्थियों के पास प्रवेश पत्र के अलावा कोई अन्य कागजात या कोई पेपर नहीं होना चाहिए। कैलकुलेटर, धूप का चश्मा, टोपी, गहने आदि भी पास में नहीं होने चाहिए।

इसके अलावा कैमरा, मोबाइल, पेन ड्राइव, घड़ी, डिजिटल पेन, ब्लूटूथ, चाभी सभी किसी प्रकार की सामग्री नहीं होनी चाहिए। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय जांच के दौरान यदि अभ्यर्थियों के पास यदि ऐसी सामग्री मिलती है तो उन्हें प्रवेश मिलना मुश्किल हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+