यूपी पुलिस की गुंडई: बेटी और बीवी के सामने युवक को पीट-पीटकर फाड़ दिया कान का पर्दा
वाराणसी। योगीराज में पुलिस की गुंडई किस चरम पर पहुँच गई है ये आप को इस वीडियो में जख्मी युवक के कान से निकलते खून से मालूम हो जाएगा। दरसअल यूपी के बनारस में खाकी की गुंडई का शिकार होने वाला ये युवक शहर के सोनारपुरा का रहने वाला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीती रात ऑटो चलाने वाला अनिल कुमार शुक्रवार को अपनी पत्नी और अपनी 8 साल की बेटी के साथ दशाश्वमेध घाट की तरफ जा रहा था। वह ऑटो लेकर गोदौलिया चौराहे के पास था की तभी ड्यूटी पर तैनात सिपाही अरविंद कुमार ने ऑटो दूसरी तरफ से लेकर जाने को कहा, जिस पर अनिल ने साथ में छोटी बच्ची होने की बात बोली। इतना कहते ही खाकी के रौब में नाराज सिपाही ने अनिल को पीटना शुरू कर दिया। इस पिटाई में पीड़ित के कान का पर्दा फट गया और सिपाही की इस कारस्तानी से खून में लथपथ हालत में अनिल अपनी बेटी को गोद में लेकर इधर-उधर रोते हुए भटक रहा है। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी एक्शन में आए और आरोपी सिपाही अरविंद कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

नो एंट्री में एंट्री के लिए पैसा मांग रहा था आरोपी सिपाही
घटना के वक्त मौजूद लोगों ने बताया कि सोनारपुरा का रहने वाला ऑटो रिक्शा मालिक अनिल कुमार बीती रात 10 बजे के करीब अपनी पत्नी और बिटिया के साथ दूसरे घर दशाश्वमेध घर जा रहे था कि गोदौलिया चौराहे पर लगने वाले पुलिस पिकेट पर मौजूद सिपाही ने उन्हें रोका दिया। यही नहीं आरोपी सिपाही ने कानून का पाठ पढ़ाते हुए अनिल को बताता की ये रास्ता नो इंट्री का है। वहीं पीड़ित ने बताया कि उसका घर इसी रास्ते पर है और रोज रात में इसी रास्ते वो जाता है। वैसे भी आज पत्नी और छोटी बच्ची साथ मे है। इतना सुनते ही सिपाही ने आपा खो दिया और अनिल को बीच चौराहे सिपाही ने मरना शुरू कर दिया। जब आरोपी कॉस्टेबल अरविंद पीड़ित अनिल को पीट रहा था तो उसकी 8 साल की बच्ची गोद में ही थी। वहीं अचानक से इस घटना से पीड़ित बदहवासी की हालत में जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में अनिल को शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं अनिल के घरवाले सिपाही पर रुपया-पैसा मांगने का आरोप लगाया है।
अधिकारियों ने आरोपी सिपाही पर की कर्रवाई
वहीं इस वीडियो के वायरल होने पर हरकत में आए पुलिस अधिकारियों ने तत्काल आरोपी कॉस्टेबल अरविंद कुमार को ड्यूटी से हटा दिया है। इस मामले पर मीडिया से बात करते हुए सीओ दशाश्ववमेध स्नेहा तिवारी ने बताता कि आरोपी सिपाही अरविंद कुमार के खिलाफ मारपीट व गाली-गलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है जिस जहां की घटना है वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी निकलवाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications