प्रसिद्ध कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
आगरा। कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मंगलवार की दोपहर यूपी पुलिस ने आगरा में उनकी गिरफ्तारी की। वह आगरा में एससी एक्ट के खिलाफ आंदोलन के लिए रणनीति बनाने के लिए आगरा आए थे। वहां पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया। किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस भारी मात्रा में पुलिस फोर्स अपने साथ लेकर आई थी। देवकी नंदन शहर के हरी पर्वत में प्रेस वार्ता करने जा रहे थे। वार्ता से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कप्तान अमित पाठक इस दौरान मौजूद रहे। उनकी गिरफ्तारी धारा 151 के तहत की गई है। हालांकि हिरासत में लेने के एक घंटे बाद ही पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया था।

सरकार को दी थी धमकी
एससी/एसटी एक्ट को मूल रूप में बहाल करने के विरोध में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज लगातार सरकार पर हमला बोल रहे थे। देवकीनंदन ठाकुर ने सरकार को ललकारते हुए कहा था कि दो महीने का वक्त है, वरना हम वह करके दिखाएंगे जो भारत के इतिहास में कभी नहीं हुआ। मथुरा के रहने वाले देवकीनंदन ठाकुर मूल रूप से एक कथावाचक और एक आध्यात्मिक गुरु हैं। वह भारत के विभिन्न राज्यों के आलावा विदेशों में श्रीकृष्ण की कथाओं का प्रवचन करते हैं।

SC-ST एक्ट के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं देवकीनंनदन ठाकुर
देवकीनंदन एक कथावाचक और आध्यात्मिक गुरु हैं. SC-ST एक्ट के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए 'अखंड इंडिया मिशन' नाम का एक दल भी बनाया गया है। इस दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष देवकीनंदन ठाकुर को बनाया गया है।

कौन हैं देवकीनंनदन ठाकुर
देवकीनंदन ठाकुर का जन्म 12 सितंबर 1978 को उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुआ था। वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा के ओहावा गांव के एक ब्राह्मण परिवार से हैं। उनकी मां श्रीमद्भागवतगीता महापुराण में काफी विश्वास रखती थीं। उनके अलावा उनके 4 भाई और दो बहनें भी हैं। 6 साल की उम्र में वह घर छोड़कर वृंदावन पहुंचे और ब्रज के रासलीला संस्थान में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने भगवान कृष्ण और भगवान राम की भूमिकाएं निभाईं।












Click it and Unblock the Notifications