बहराइच: जेठानी से त्रस्त थी देवरानी, घर में ही रची ये खौफनाक साजिश

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में जेठानी की प्रताड़ना से त्रस्त देवरानी ने सबक सिखाने के लिए अपने ही घर में दिनदहाड़े लूट की साजिश रच डाली। मोतीपुर पुलिस ने तीन दिन पहले खड़िया गांव में दिनदहाड़े हुए लूटकांड का खुलासा किया है। इस प्रकरण में एक महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि दो आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

घर में रची थी लूट का साजिश

घर में रची थी लूट का साजिश

एसपी जुगुल किशोर ने बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र के खड़िया गांव में बीते गुरुवार को दिन दहाड़े सशस्त्र तीन बदमाशों ने चंद्रपति वर्मा के यहां धावा बोला था। उस वक्त चंद्रपति घर से बाहर था। बदमाशों ने घर में मौजूद मिली बहू शिल्पी व पूनम को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। बदमाश यहां से 19 हजार पांच सौ रुपये, मोबाइल व जेवरात लूटकर मौके से फरार हो गए। इस मामले में चंद्रपति ने थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। एसपी ने इस घटना के खुलासे के लिए मोतीपुर एसएचओ प्रमोद कुमार सिंह को सख्त निर्देश दिए थे। एएसपी ग्रामीण रवीन्द्र सिंह व सीओ नानपारा सुरेन्द्र यादव के पर्यवेक्षण में एसएचओ ने तहकीकात शुरू की।

ऐसे हुआ खुलासा

ऐसे हुआ खुलासा

पीड़ित महिलाओं से पूछताछ की गई तो पुलिस को प्रकरण संदिग्ध प्रतीत हुआ। पुलिस ने फोन काल्स खंगाले, जिससे अहम सुराग हाथ लगे। उन्होंने बताया कि मोतीपुर एसएचओ ने सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जालिम नगर पुलिस चौकी के पास से एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान लखीमपुर खीरी जिले के सिंघाही थाना अंतर्गत लालपुर निवासी अनुपम वर्मा उर्फ पिंकू पुत्र बेद प्रकाश वर्मा के रूप में हुई है। आरोपित के कब्जे से दो मोबाइल, तीन जोड़ी पायल, एक जोड़ी सोने का टप्स व 12 हजार रुपये नकद व एक बाइक बरामद किया गया है। जबकि इस घटना में दो अन्य आरोपित लालापुर निवासी जमुना पुत्र करतारे और नरेश पुत्र गरीबा अभी फरार चल रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी अनुपम से सघन पूछताछ की गई तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। अनुपम ने इस लूटकांड की सूत्रधार चंद्रपति की छोटी बहू शिल्पी पत्नी विनोद वर्मा को बताया। जिस पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

जेठानी पर देवरानी को प्रताडि़त करने का आरोप

जेठानी पर देवरानी को प्रताडि़त करने का आरोप

बहराइच पुलिस का कहना है कि मोतीपुर थाने के खडि़या निवासी चंद्रपति के दो बेटे आर्मी में हैं। दोनों बहुएं घर पर रहती हैं। देवरानी शिल्पी की जेठानी पूनम से नहीं पटती थी। पूनम अक्सर उसे भला बुरा कहती रहती थी। शिल्पी ने उसे सबक सिखाने के लिए अपने ही घर में लूट की साजिश रच डाली। जिसमें उसके दूर के रिश्तेदारों ने वारदात को अंजाम दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+