UP Pension: पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी! बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के खाते में आएंगे इतने ज्यादा पैसे
UP Pension Hike News 2026: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार समाज के सबसे जरूरतमंद तबके के लिए सरकारी खजाना खोलने जा रही है। प्रदेश के बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को आर्थिक संबल देने के लिए सरकार मासिक पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी करने की योजना बना रही है।
इस प्रस्ताव के लागू होते ही प्रदेश के करीब 1 करोड़ से अधिक पेंशनभोगियों को हर महीने मिलने वाली राशि में 50% का इजाफा हो जाएगा।

UP Pension: 1000 के बजाय अब कितने मिलेंगे पैसे?
वर्तमान में उत्तर प्रदेश में वृद्धावस्था, निराश्रित विधवा और दिव्यांगजन पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को 1,000 रुपए प्रति माह दिए जाते हैं। नए प्रस्ताव के अनुसार, इसे बढ़ाकर 1,500 रुपए प्रति माह करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में बजट 2026-27 की समीक्षा बैठकों में संकेत दिए हैं कि आगामी बजट का मुख्य केंद्र 'लोककल्याण' होगा। माना जा रहा है कि चुनावी साल में यह सरकार का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है।
UP Pension News: किसे मिलेगा सीधा लाभ?
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस फैसले का असर प्रदेश के एक बड़े वोट बैंक पर पड़ेगा।
- वृद्धावस्था पेंशन: करीब 67.50 लाख बुजुर्गों को राहत मिलेगी।
- निराश्रित विधवा पेंशन: लगभग 33 लाख से अधिक महिलाओं को संबल मिलेगा।
- दिव्यांगजन पेंशन: प्रदेश के 11 लाख से ज्यादा दिव्यांगों के खाते में बढ़ी हुई राशि आएगी।
UP Pension Update: कहीं अटक न जाए आपकी बढ़ी हुई राशि
पेंशन में बढ़ोतरी की खबरों के बीच प्रशासन ने लाभार्थियों को कड़ी चेतावनी भी दी है। यह बढ़ी हुई धनराशि केवल उन्हीं अकाउंट में भेजी जाएगी जो 'आधार-सीडेड' (Aadhaar Seeded) होंगे। सरकार अब पूरी तरह से डिजिटल भुगतान (DBT) का सहारा ले रही है। अगर किसी लाभार्थी का ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा नहीं है या बैंक खाते में आधार लिंक नहीं है, तो उनका नाम नई लिस्ट से काटा भी जा सकता है।
UP Pension Latest Update: क्या बजट में होगी आधिकारिक घोषणा?
सूत्रों के मुताबिक, समाज कल्याण विभाग ने इस बढ़ोतरी का खाका तैयार कर लिया है। आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में इसके लिए अतिरिक्त फंड का प्रावधान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना है कि गरीब, वंचित और बुजुर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हालांकि, इस बढ़ोतरी को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications