Bathroom Case: रूबी का चल रहा चक्कर? वेब सीरीज देखकर बनाया पति को बाथरूम में गाड़ने का प्लान! DCP ने बताया सच
Agra Bathroom Case: आगरा के बाथरूम हत्याकांड ने हर किसी को अंदर से झकझोर दिया है, लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि 45 दिनों तक एक पत्नी अपने ही पति के शव के दफनाने वाले स्थान पर नहाती कैसे रही, क्या अंदर से उसे कोई डर नहीं लगा, क्यों किसी को शक नहीं हुआ कि बाथरूम में किसी की लाश को दफनाया गया है? फिलहाल इस केस की मुख्य आरोपी रूबी शर्मा पुलिस की गिरफ्त में हैं, इस पूरे हत्याकांड के बारे में डीसीपी सिटी सैयद अब्बास ने जो कुछ भी बताया वो दिल दहला देने वाला था।
डीसीपी सिटी सैयद अब्बास ने कहा कि 'पूछताछ में रूबी ने कहा कि उसका पति सुरेंद्र शर्मा पिछले 6 साल से एक पैसा नहीं कमा रहा था, वो उसको और उसकी दोनों बेटियों को दिन भर गंदी-गंदी गालियां देता था, विरोध करने पर मार-पीट करता था।'

'यहां तक कि वो जो सिलाई से पैसे कमाती थी वो भी वो शराब में उड़ा देता था। घर का खर्चा रूबी की सास की पेंशन से चलता था। वैसे तो सास उसे सपोर्ट करती थीं लेकिन जब बात बेटे की आती थी तो वो भी उसके साइड हो जाती थी।'
वेब सीरीज देखकर अपने पति की हत्या की कहानी लिखी
रूबी पिछले काफी समय से पति का अत्याचार सह रही थी लेकिन 17 मई को उसके सब्र का बांध टूट गया, उसने वेब सीरीज और फिल्में देखकर अपने पति की हत्या की पटकथा लिखी, उसे पूरा भरोसा था कि उसकी इस स्टोरी में वो पूरी तरह से सेफ रहेगी और किसी को उस पर शक नहीं होगा।
रूबी शर्मा ने बनाया पति को मारने का मास्टर प्लान
एसपी सिटी ने कहा कि 'रूबी को भरतपुर से जब सुरेंद्र शर्मा यानी कि उसके मामा का फोन आया कि अब सुरेंद्र से हर सवाल का जवाब पुलिस लेगी क्योंकि उसने भरतपुर जाकर उनसे झगड़ा किया था, तो रूबी को अपनी बेटियों के भविष्य का डर सताने लग गया, उसे लगा कि पुलिस घर पर आकर दबिश करेगी, हो सकता है कि सास की पेंशन पर भी सेंध लग जाए इसलिए उसने पति को मारने का मास्टर प्लान बनाया।'
'खीर में मिलाई नींद की गोलियां', खाते ही मर गया पति!
'घर लौटने के बाद जब रूबी ने सुरेंद्र शर्मा से उसके मामा की धमकी के बारे में बताया तो उसके पति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने फिर से रूबी को मारा-पीटा, बस यहीं पर रूबी का धैर्य जवाब दे दिया, उसने रात में खाने में खीर बनाई और उसमे नींद की गोलियां मिला दीं, जिसे खाने के बाद सुरेंद्र शर्मा की मौत हो गई और अगले दिन उसने उसे बाथरुम में दफना दिया।'
रूबी घरेलू हिंसा से त्रस्त थी, प्रेम प्रसंग का खुलासा नहीं:डीसीपी सिटी
एसपी सिटी ने कहा कि 'अभी तक की जांच में यही पाया गया है कि आरोपी रूबी घरेलू हिंसा से त्रस्त थी और उसने गुस्से और प्रतिशोध में ये कदम उठाया है लेकिन अभी तक इस मामले में कोई भी अवैध संबंध के बारे में खुलासा नहीं हुआ है और ना ही रूबी की फोन डिटेल्स ये पता चला है कि उसका किसी से चक्कर है।फिलहाल जांच जारी है, एक टीम बनाई गई है जो कि इस मामले की तफ्तीश कर रही है।'
कौन है डीसीपी सिटी सैयद अब्बास
आपको बता दें कि सैयद अब्बास उत्तर प्रदेश कैडर के साल 2018 बैच के अधिकारी हैं। उनका जन्म 10 जनवरी 1989 को उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुआ था। उनके पिता का नाम सफदर रज़ा है। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बी.टेक किया था। 27 अगस्त 2018 को भारतीय पुलिस सेवा आईपीएस में शामिल होने के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस में विभिन्न जिम्मेदार पदों पर सेवाएं दी हैं। वर्तमान में वे आगरा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस पद पर तैनाती 10 सितंबर 2024 से है, उन्हें 1 जनवरी 2022 को वरिष्ठ वेतनमान प्रदान किया गया था।














Click it and Unblock the Notifications