UPPCS परीक्षा में हिन्दी की जगह बांटा निबंध का पेपर, परीक्षा रद्द
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पीसीएस 2017 की मेंस परीक्षा की आज (मंगलवार) की दोनों पालियों की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। मंगलवार को इलाहाबाद के राजकीय कॉलेज के सेंटर पर सुबह की पाली में छात्रों को हिंदी के पेपर की जगह निबंध का पेपर बांट दिया गया। निबंध का पेपर बाद में होना था, ऐसे में निबंध का पेपर आउट हो जाने पर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया जिसके बाद परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं। पीसीएस जैसी बेहद अहम परीक्षा में किसी और विषय का पर्चा बांट देने की लापरवाही का ये मामला इलाहाबाद के जीआईसी केंद्र पर हुआ।

मंगलवार को परीक्षा के दूसरे दिन प्रथम पाली में हिन्दी की परीक्षा थी। इलाहाबाद के राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी की जगह निबंध का पेपर पहली पाली में बांट दिया गया, जिससे नाराज अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के बाहर निकल आए और नारेबाजी करने लगे। अभ्यर्थियों का आरोप है कि जब उन्होंने आपत्ति जताई तो उन पर निबंध का पेपर ही हल करने का दबाव बनाया गया। जिस पर पूरे परीक्षा केंद्र के छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कर नारेबाजी शुरू कर दी।

अभ्यर्थियों ने कहा है कि आयोग की तरफ से परीक्षा को लेकर लगातार लापरवाही बरती जा रही है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आयोग के सचिव ने परीक्षाएं रद्द करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि गलत पेपर बांटा जाना बड़ी लापरवाही है और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस 2017 मुख्य परीक्षा सोमवार 18 जून से शुरू हुई है। सोमवार से इलाहाबाद के 17 और लखनऊ के 11 केंद्रों पर शुरू हुई है। 18 जून से सात जुलाई तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए 13664 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
-
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग?












Click it and Unblock the Notifications