यूपी पंचायत चुनाव 2021: सभी सीटों के लिए कांग्रेस ने बनाई रणनीति, आरक्षण के लिए आज जारी हो सकता है नोटिफिककेशन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण के लिए आज यानी (17 मार्च) को नोटिफिककेशन जारी हो सकता है। इस बीच पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी बड़ा ऐलान कर दिया है। ये ऐलान बीजेपी के द्वारा जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख के पदों पर अपने उम्मीदवार उतारे जाने की घोषणा के एक दिन बाद किया गया है। दरअसल, कांग्रेस ऐलान किया कि वह पूरी मजबूती के साथ पंचायत चुनाव मैदान में उतरेगी और सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय पर कांग्रेस के विधायक, पूर्व सांसद और पूर्व विधायकों ने अहम बैठक कर अपनी रणनीति की रूपरेखा तय की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी की बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि कांग्रेस प्रदेश के स्थानीय मुद्दों को लेकर पंचायत चुनावों में पूरी मजबूती के साथ लडेगी। इस दौरान अजय कुमार लल्लू ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में और सभी सीटों पर होने वाले पंचायतों चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी।
इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी की एक बड़ी ताकत के रूप में उभरकर सामने आएगी। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी ने तय किया है कि पंचायत चुनाव में पार्टी के बड़े नेताओं को एक-एक इलाके की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी वो वहां पर रहकर चुनावी जीत का आधार तय करेंगे। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस पंचायत चुनाव के लिए दलित, अतिपिछड़ी और ब्राह्मण सीटों पर खास तौर पर फोकस करेगी। इसके अलावा अतिपिछड़े समुदाय से ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशी उतारने की रूपरेखा भी खींची गई है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications