Indian Railway: अब इस नाम से जाना जाएगा यूपी का प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन, बदले गए दो और जंक्शन के नाम
UP News: रेलवे ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में तीन स्टेशनों का नाम बदलने की घोषणा की है। इन स्टेशनों में प्रतापगढ़ जंक्शन, अंतू स्टेशन और विश्वनाथगंज स्टेशन शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में तीन रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने की घोषणा अधिसूचना जारी कर दी है।

उत्तर रेलवे की अधिसूचना के मुताबिक, प्रतापगढ़ जंक्शन का नाम बदलकर बेल्हा देवी धाम, अंतू स्टेशन का नाम मां चंद्रिका देवी धाम और विश्वनाथगंज स्टेशन का नाम अब शनिदेव धाम विश्वनाथ के नाम से जाना जाएगा।
यह घटनाक्रम तब हुआ है जब प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता ने राज्य में तीन स्टेशनों का नाम बदलने की मांग करते हुए केंद्र को एक प्रस्ताव भेजा था। केंद्रीय मंत्रालय ने जुलाई में इन स्टेशनों का नाम बदलने को मंजूरी दी थी और अब उत्तर रेलवे की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
Uttar Pradesh | Pratapgarh railway station renamed to Maa Belha Devi Dham Pratapgarh Junction. Anti station renamed to Maa Chandika Devi Dham Antu and Bishnatganj renamed to Shanidev Dham Bishnathganj. pic.twitter.com/8JjK8CxmLl
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 6, 2023












Click it and Unblock the Notifications