Congress Mayor Candidates: निकाय चुनाव में वाराणसी-कानपुर के महापौर पद पर ताल ठोकेंगे ये कांग्रेसी, जानिए
UP Nagar Nikay Election बीजेपी-कांग्रेस और सपा-बसपा के लिए कड़ी चुनौती साबित हो सकती है। कांग्रेस ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और कानपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

UP Nikay Election 2023 में कांटे की टक्कर होने का अनुमान है। पांच साल पहले के नतीजों के आधार पर पार्टियों के प्रदर्शन की समीक्षा के आधार पर इस साल चुनावों में उम्मीदवारों को उतारा जाएगा, इस पर भी सबकी नजरें हैं।
मजबूत उम्मीदवारों को उतारने पर ध्यान
बीजेपी के अलावा बसपा और कांग्रेस भी मजबूत कैंडिडेट को मैदान में उतारने पर फोकस कर रही है। वाराणसी और कानपुर में महापौर पद के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है।
सपा की दावेदारी मजबूत, विपक्षी एकता पर नजरें!
निकाय चुनाव के बारे में यह भी रोचक है कि तीनों दलों के अलावा उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्षी दल- समाजवादी पार्टी को बढ़त की संभावना है। ऐसे में देखना रोचक होगा कि वाराणसी और कानपुर में कांग्रेस का मुकाबला किन दलों से होगा।

वाराणसी-कानपुर में कौन हैं कांग्रेस उम्मीदवार
कांग्रेस ने वाराणसी नगर निगम के मेयर पद के लिए अनिल कुमार श्रीवास्तव को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कानपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए कांग्रेस उम्मीदवार आशनी अवस्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे।
पांच साल पहले के नतीजे काफी रोचक
पूर्व सांसद और उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने इन नेताओं की उम्मीदवारी का ऐलान किया। बता दें कि 2017 में हुए चुनाव में यूपी में सत्तारूढ़ बीजेपी के अलावा, निर्दलीय उम्मीदवारों को भी बड़ी संख्या में जीत मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications