UP Nikay chunav results: 12 दिन में रैलियों की हाफ सेंचुरी मार योगी ने हासिल की 100% सफलता
UP Nikay chunav results: यूपी निकाय चुनाव में योगी आदित्यनाथ ने ताबड़तोड़ 50 रैलियों को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ प्रदेश में भाजपा की ओर से स्टार प्रचारक थे।

UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के निकाय चुनाव में ताबड़तोड़ रैलियां की, जिसका असर नतीजों में साफ तौर पर दिख रहा है। प्रदेश की सभी 17 नगर निगम में मेयर पद पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।
12 दिन में 50 रैली
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 12 दिन में ताबड़तोड़ 50 रैलियों को संबोधित किया। जबकि 10 जनसभाओं में हिस्सा लिया। योगी आदित्यनाथ ने जिन 50 क्षेत्रों में रैली की उसमे से 28 क्षेत्रों में पहले चरण में मतदान हुआ। गोरखपुर में 4, लखनऊ में 3 और वाराणसी में दो जनसभाएं शामिल हैं। पहले चरण में 37 जिलों में 4 मई को मतदान हुआ था।
योगी के अभियान ने बदला माहौल
निकाय चुनाव के दूसरे चरण की बात करें तो 11 मई को मतदान हुआ था। इन क्षेत्रों में योगी आदित्यनाथ ने 22 रैलियों को संबोधित किया था। योगी आदित्यनाथ दो बार अयोध्या पहुंचे थे। संत सम्मेलन में भी योगी आदित्यनाथ नजर आए, जिसने भाजपा उम्मीदवार की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।
भयमुक्त प्रदेश का वादा
यूपी के निकाय चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर अकेले योगी आदित्यनाथ ने जिम्मा संभाला था, उन्हें तमाम रैलियों बिना भेदभाव, सबका विकास और भयमुक्त प्रदेश का नारा दिया। योगी आदित्यनाथ की रैलियों का असर नतीजों में देखने को मिला और पार्टी ने पहली बार सभी मेयर की सीटों पर जीत दर्ज की। इससे पहले भाजपा कभी भी सभी मेयर सीटों पर जीत हासिल नहीं कर सकी थी।
पहली बार शाहजहांपुर में जीता चुनाव
पिछले साल भाजपा ने 16 में से 14 मेयर पद पर जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार भाजपा ने अलीगढ़ और मेरठ में भी मेयर का चुनाव जीता है। इन दोनों सीटों पर पिछले चुनाव में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा था। पहली बार शाहजहांपुर में हुए मेयर चुनाव में भी भाजपा की अर्चना वर्मा ने जीत दर्ज की है।
14 मेयर उम्मीदवार पहली बार मैदान में
यूपी में जहां भी योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार करने के लिए गए उन्होंने वहां ट्रिपल इंजन की सरकार का नारा दिया। 17 मेयर उम्मीदवारों में से 14 मेयर पद के उम्मीदवार नए चेहरे थे, जिन्हें भाजपा ने मैदान में उतारा। जबकि कानपुर, बरेली और मुरादाबाद में मौजूदा मेयर पर ही भाजपा ने दांव लगाया।
चार मेयर दूसरी बार जीते
भाजपा के चार उम्मीदवार दूसरी बार मेयर पद का चुनाव जीते हैं। कानपुर से प्रमिला पांडे, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल, बरेली से उमेश गौतम दूसरी बार मेयर बने हैं। जबकि हरिकांत आहलूवालिया मेरठ से फिर से मेयर चुने गए हैं। भाजपा के बिहारी लाल झांसी से पहली बार मेयर का चुनाव जीते हैं।
गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी में फोकस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कुल 50 रैलियों को संबोधित किया। जबकि 10 जनसभाओं में हिस्सा लिया। योगी आदित्यनाथ ने जिन 50 क्षेत्रों में रैली की उसमे से 28 क्षेत्रों में पहले चरण में मतदान हुआ। गोरखपुर में 4, लखनऊ में 3 और वाराणसी में दो जनसभाएं शामिल हैं। पहले चरण में 37 जिलों में 4 मई को मतदान हुआ था।
दो बार अयोध्या पहुंचे
निकाय चुनाव के दूसरे चरण की बात करें तो 11 मई को मतदान हुआ था। इन क्षेत्रों में योगी आदित्यनाथ ने 22 रैलियों को संबोधित किया था। योगी आदित्यनाथ दो बार अयोध्या पहुंचे थे। संत सम्मेलन में भी योगी आदित्यनाथ नजर आए, जिसने भाजपा उम्मीदवार की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।












Click it and Unblock the Notifications