मायावती के आरोप पर केशव प्रसाद का पलटवार, बोले- हार के बाद व्यवस्था को गलत बताना विपक्ष का फैशन

यूपी निकाय चुनाव में हार के बाद मायावती ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए इसमे फर्जीवाड़े का आरोप लगाया। मायावती के आरोपों पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने पलटवार किया है।

mayawati

UP Nikay Chunav Result: उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में जिस तरह से मायावती ने फर्जीवाड़े का आरोप लगाया, उसपर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने पलटवार किया है। केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि विपक्षी दलों का यह फैशन हो गया है।

केशव प्रसाद मौर्या ने ट्वीट करके लिखा, चुनाव जीतने को ठीक बताना,हारने पर व्यवस्था को ख़राब बताना, विपक्षी दलों का फ़ैशन,निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग/ व्यवस्था में लगे पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई,कोई भी चुनाव लोकतंत्र का महोत्सव होता है,हार जीत उसका हिस्सा,पाँच साल में फिर चुनाव होगा!

बता दें कि इससे पहले मायावती ने ट्वीट करके लिखा, . यूपी निकाय चुनाव में भाजपा के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि अनेकों हथकण्डों के इस्तेमाल के साथ ही साथ इनके द्वारा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से बीएसपी चुप होकर बैठने वाली नहीं है, बल्कि वक्त आने पर इसका जवाब बीजेपी को ज़रूर मिलेगा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में दो चरण में निकाय चुनाव हुए थे। पहले चरण का मतदान 4 मई को हुआ। जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 मई को हुआ था। प्रदेश में 17 नगर निगम के साथ ही 199 नगर पालिका परिषद, 544 नगर पंचायत का मतदान हुआ था। पहले चरण में 37 जिलों में मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान हुआ था।

चुनाव में नगर पालिका की 199 सीटों में से 94 पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी, 39 पर सपा ने, 4 पर कांग्रेस ने, 16 पर पर बसपा ने और 46 पर अन्य ने जीत दर्ज की थी। नगर पंचायत की 196 सीटों पर भाजपा ने, 91 पर सपा ने, 14 पर कांग्रेस ने, 38 पर बसपा ने और 205 पर अन्य ने जीत दर्ज की थी।

मायावती ने कहा कि जनविरोधी पार्टी व सरकारों को सही सबक सिखाने का जनता के पास वोट का सर्वोत्तम लोकतांत्रिक अधिकार है, जिसका इस्तेमाल देश के लोग चुनाव में अक्सर करते हैं। यूपी निकाय चुनाव में भी वोट का सही इस्तेमाल करके बीएसपी को जिताएं तथा सरकार को अनुशासित व जिम्मेदार होने के लिए बाध्य करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+