निकाय चुनाव में हार पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार पर फोड़ा ठीकरा, बोलीं- चुप नहीं बैठेंगे

यूपी निकाय चुनाव में जिस तरह से बहुजन समाज पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा है, उसके बाद मायावती ने योगी सरकार पर गुस्सा जाहिर करते हुए चुनाव में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। मायावती ने कहा कि हम चुप नहीं बैठेंगे

mayawati

UP Nikay Chunav: यूपी के निकाय चुनाव में बसपा को एक बार फिर से करारी हार का मुंह देखना पड़ा है। सभी 17 मेयर सीटों पर बसपा को हार का सामना करना पड़ा है। पूरे विपक्ष का भाजपा ने मेयर चुनाव में सूपड़ा साफ कर दिया और सभी 17 सीटों पर जीत दर्ज की है।

इस बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने निकाय चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार ने चुनाव में सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया है, हमारी पार्टी इसे लेकर चुप नहीं बैठेगी।

मायावती ने ट्वीट करके लिखा, यूपी निकाय चुनाव में भाजपा के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि अनेकों हथकण्डों के इस्तेमाल के साथ ही साथ इनके द्वारा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से बीएसपी चुप होकर बैठने वाली नहीं है, बल्कि वक्त आने पर इसका जवाब बीजेपी को ज़रूर मिलेगा।

साथ ही, तमाम विपरीत हालात का सामना करते हुए बीएसपी पर भरोसा करके पार्टी उम्मीदवारों को वोट करने के लिए लोगों का तहेदिल से आभार व शुक्रिया। अगर यह चुनाव भी फ्री एण्ड फेयर होता तो नतीजों की तस्वीर कुछ और होती। बैलेट पेपर से चुनाव होने पर बीएसपी मेयर चुनाव भी ज़रूर जीतती।

वैसे चाहे भाजपा हो या सपा दोनों ही पार्टियाँ सत्ता का दुरुपयोग करके ऐसे चुनाव जीतने में एक-दूसरे से कम नहीं हैं, जिस कारण सत्ताधारी पार्टी ही धांधली से अधिकतर सीट जीत जाती है और इस बार भी इस चुनाव में ऐसा ही हुआ, यह अति-चिन्तनीय।

नगर निगम चुनाव में भाजपा ने सभी 17 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि नगर पालिका की 199 सीटों में से 94 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है, जबकि 39 पर सपा, 16 पर बसपा, 4 पर कांग्रेस और 46 पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है।

नगर पंचायत की कुल 544 सीटों की बात करें तो 196 सीट भाजपा के खाते में गई है, जबकि 91 सीट पर सपा, 38 पर बसपा, 14 पर कांग्रेस और 205 पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है।

प्रदेश में दो चरण में निकाय चुनाव हुआ था। प्रदेश में 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका, 544 नगर पंचायत सीटों पर चुनाव हुआ था। 9 मंडलों के 37 जिलों में 10 नगर निगम, 820 पार्षद, 103 नगर पालिका अध्यक्ष, 2740 नगर पालिका परिषद सदस्य, 275 नगर पंचायत अध्यक्ष, 3745 नगर पंचायत सदस्यों के चुनाव पहले चरण में 4 मई को हुए थे।

वहीं दूसरे चरण में 11 मई को 9 मंडल के 38 जिलों, 7 नगर निगम, 95 नगर पालिका, 267 नगर पंचायत और पार्षद पद पर चुनाव हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+