UP nikay chunav में भाजपा का हल्ला, साइकिल पंचर, जानिए ओवैसी की पार्टी के कितने प्रत्याशी जीते
उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में भी बीजेपी का इकबाल बुलंद रहा। योगी की आंधी में सपा की साइकिल पंचर हो गई तो बसपा का हाथी सुस्त दिखा। इस बीच मैदान में ओवैसी की पार्टी कई जगहों पर अपने पैर मजबूत करते दिखी।

UP nikay chunav: कर्नाटक की तरह यूपी निकाय चुनाव के नतीजे भी बेहद रोचक रहे है। निकायवार अधिकांश जगहों पर भले ही बीजेपी की बहार है, लेकिन प्रदेश में सपा-बसपा जैसे दूसरे दलों के बोल-बाले के बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीनने ने भी धमाल मचाया है।
सपा-कांग्रेस के परंपरागत मुस्लिम वोट कई जगहों पर AIMIM की ओर शिफ्ट हुए और ओवैसी के उम्मीदवारों की उम्मीदों की पतंग उड़ना शुरू हो गई है। मेरठ जिले में एआईएमआईएम के 11 पार्षद चुने गये हैं, तो वहीं संभल, हाथरस और कानपुर के घाटमपुर में नगरपालिका परिषद अध्यक्ष के तौर पर जीत का परचम लहराया है।
संभल नगर पालिका में AIMIM की आसिया मुशीर ने 12 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। सिकंदराराऊ पालिका में ओवैसी की पार्टी के मोहम्मद मुशीर ने भाजपा के पंकज गुप्ता को हराया। उन्हें 9144 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी पंकज गुप्ता ने महज 6671 वोट हासिल किए। मु. मुशीर ने 2473 मतों से जीत दर्ज की।
इसी तरह कानपुर के घाटमपुर नगर पालिका परिषद में अब्दुल अहद को एआईएमआईएम ने उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने भी बीजेपी-सपा प्रत्याशी को पीछे छोड़ा और जीत दर्ज की। मुरादाबाद की कुंदरकी से जीनत मेहंदी और बरेली की ठिरिया निजावत खां पंचायत से इमरान ख़ान ने विजय हासिल की।
इन नतीजों के बाद ओवैसी ने अपने विजयी उम्मीदवारों को बधाई देने के साथ आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने का दावा किया है। नगरीय निकाय चुनाव को प्रदेश में लिटमस टेस्ट माना गया। निकायों की संख्या के लिहाज से ओवैसी की पार्टी के जिन भी इलाकों उम्मीदवार रहे, पहली बार के हिसाब से प्रदर्शन ठीक रहा।
ख़ास तौर पर राज्य में स्थापित समाजवादी पार्टी के लिए AIMIM खतरे की घंटी से कम नहीं। मुस्लिमों वोट बैंक जिस पर सपा को भरोसा था, उसने ही साइकिल पंचर कर दी। बसपा के हिस्से के मुस्लिम कुछ वोटों में भी सेंध लगी। ये नतीजे ओवैसी को आगामी लोकसभा चुनाव में रणनीति बनाने में भी मदद करेंगे। यूपी की तरह एमपी में भी पिछले साल निकाय चुनाव में AIMIM ने कई जगहों पर आमद दी है।












Click it and Unblock the Notifications