Meerut Mayor: कौन हैं हरिकांत अहलूवालिया, जिन्होंने मेरठ में सपा MLA अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान को हराया
Meerut Nagar Nigam Chunav: मेरठ में बीजेपी उम्मीदवार ने मेयर पद पर जीत दर्ज की है, सपा उम्मीदवार और सपा विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान अपनी साख नहीं बचा पाईं।

यूपी निकाय चुनाव में मेरठ से समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। मेरठ की मेयर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी ने जीत हासिल की। इस चुनाव में सपा प्रत्याशी सीमा प्रधान तीसरे नंबर पर पहुंचीं, जबकि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम उम्मीवार मोहम्मद अनस ने चौंकाते हुए दूसरा स्थान पाया।
मेरठ में मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। मेयर पद पर बीजेपी के हरिकांत अहलूवालिया ने बाजी मारते हुए कब्जा जमाया। वहीं समाजवादी की उम्मीदवार और विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान अपनी सीट नहीं बचा सकीं।
वैसे तो इस सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच में था, लेकिन एआईएमआईएम से अनस और बसपा से हसमत मलिक ने सारा गेम बिगाड़ दिया, जिसके बाद सपा की सीमा प्रधान तीसरे नंबर पर खिसक गईं।
कौन हैं बीजेपी के हरिकांत अहलूवालिया?
आपको बता दें हरिकांत अहलूवालिया पहले भी मेरठ शहर के मेयर रहे हैं, जिन पर बीजेपी ने फिर से भरोसा जताया है। जिस पर वो खरे उतरे। भाजपा से 2012 में मेयर रहे हरिकांत अहलूवालिया पंजाबी चेहरा है, जिन्होंने 2012 में सपा के रफीक अंसारी को हराकर मेयर सीट जीती थी।
बता दें कि सपा विधायक अतुल प्रधान ने 2022 के बीजेपी नेता संगीत सोम को हराकर सरधना सीट पर जीत हासिल की थी, लेकिन उनकी सपा से खेला गया उनकी पत्नी पर दांव कुछ कमाल नहीं कर पाया।












Click it and Unblock the Notifications