UP Nikay Chunav Updates: पहले चरण का मतदान समाप्त, जानिए कहां कितने प्रतिशत हुई वोटिंग
UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव में गुरुवार को 37 जिलों के 10 नगर निगम, 103 नगर पालिका और 276 नगर पंचायतों के लिए वोट डाले गए।

up nikay chunav 2023 first phase: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में पहले चरण के तहत आज को वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग के तय कार्यक्रम के मुताबिक, 4 मई को यूपी के 37 जिलों में 10 नगर निगम, 103 नगर पालिका और 276 नगर पंचायतों के लिए वोट डाले गए। मतदान के दौरान चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी निकाय चुनाव, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी अहम माने जा रहा हैं। दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होगा और 13 मई को वोटों की गिनती होगी। पढ़िए, यूपी निकाय चुनाव में पहले चरण के मतदान से जुड़े सभी अपडेट।
LIVE Feed
यूपी नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग समाप्त हो गई। यूपी के नौ मंडलों के 37 जिलों में शाम छह बजे तक 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। मुरादाबाद, प्रयागराज और गोरखपुर में 2017 के निकाय चुनाव से अधिक मतदान हुआ। इन तीन मंडलों में 2017 का ही रिकॉर्ड टूट गया। यहां पिछले चुनाव की तुलना में ज्यादा वोट पड़े हैं। वोटिंग के दौरान कुछ स्थानों पर छिटपुट झड़प भी हुई। वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने की शिकायतें आम रहीं। चंदौली में एक वार्ड में भाजपा प्रत्याशी का ही नाम बैलेट पेपर से गायब रहने पर हंगामा हुआ।
निर्दलीय-बीजेपी प्रत्याशी के समर्थकों के बीच हुई झड़प
आगरा के जगनेर नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक-भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों के बीच हुई झड़प। झड़प की सूचना पर पुलिस ने भांजी लाठियां। निर्दलीय प्रत्याशी वोटरों पर बना रहे थे दबाव। निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं पर भांजी लाठियां। पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया।
1 बजे तक मतदान की स्थिति
यूपी निकाय चुनाव में 1 बजे तक चंदौली में 25 फीसदी मतदान हुआ है। लखीमपुर में 34 फीसदी, आगरा में 30 फीसदी, कौशांबी में 34 फीसदी, शामली में 41 फीसदी, प्रतापगढ़ में 34 फीसदी, रामपुर में 27 प्रतिशत, मुरादाबाद में 37 फीसदी, मैनपुरी में 36 प्रतिशत और गाजीपुर में 34 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, ललितपुर में 38 प्रतिशत, झांसी में 31 फीसदी, रायबरेली में 32 फीसदी, गोंडा में 40 फीसदी, देवरिया में 36 फीसदी, जौनपुर में 29 फीसदी, मुजफ्फरनगर 35 प्रतिशत, श्रावस्ती में 40 फीसदी, सहारनपुर में 45 प्रतिशत, उन्नाव में 37 फीसदी, बहराइच में 35 फीसदी और फतेहपुर में 34 फीसदी मतदान हुआ है। महराजगंज में 38 प्रतिशत, फिरोजाबाद में 33 फीसदी, मुरादाबाद में 30 फीसदी, रायबरेली में 32 फीसदी, लखीमपुर में 34 फीसदी, ललितपुर में 38 प्रतिशत, वाराणसी में 24 फीसदी और जालौन में 37 प्रतिशत मतदान हुआ है।
मतदान करने रोक रहा प्रशासन: इमरान मसूद
सहारनपुर: BSP नेता इमरान मसूद ने पुलिस-प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप। इमरान मसूद ने कहा कि 5-5 आईडी दिखाने के बाद मतदाताओं को मतदान से रोका जा रहा है। मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतार लगी हुई है। इमरान ने कहा कि जेबीएस, इस्लामिया कॉलेज बूथ पर मतदाताओं को किया जा रहा है परेशान।
बिजनौर: मतदाता ने फाड़ बैलेट पेपर
बिजनौर के नहटौर में एचएमआई इंटर कॉलेज मैं बूथ संख्या-1 पर एक व्यक्ति की दूसरे व्यक्ति से कहासुनी हो गई, जिसके बाद एक शख्स ने अपना बैलेट पेपर फाड़ दिया। जिसके चलते करीब 15 मिनट तक मतदान बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मतदान कार्य शुरू कराया।
मैनपुरी में सपा पार्षद प्रतायशियों को पुलिस पकड़ा
मैनपुरी निकाय चुनाव में सत्ता के दबाव में मतदान को प्रभावित करने के लिए वार्ड संख्या 25 एवं 20 से समाजवादी पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों को पुलिस ने जबरन गिरफ्तार किया। जिसके बाद सपा ने चुनाव आय़ोग को निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पत्र लिखा है।
जानिए 11 बजे तक कितनी फीसदी हुआ मतदान
यूपी निकाय चुनाव में 11 बजे तक लखीमपुर खीरी में 22.13% मतदान हुआ है। प्रतापगढ़ में 19.73% मतदान हुआ। झांसी में 17.90फीसदी मतदान हुआ है। सीतापुर में 22.28% मतदान हुआ। शामली में 27.5% मतदान हुआ। मुरादाबाद में 11.65 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुशीनगर में 23.54% मतदान हुआ। वहीं, उन्नाव में 11 बजे तक 23.13 मतदान हुआ। फिरोजाबाद में 24.37% मतदान हुआ। जौनपुर में 18.9 फीसदी मतदान हुआ। गाजीपुर में 21.3 फीसदी, रायबरेली में 20.85 फीसदी मतदान, मुजफ्फरनगर में 21.4 फीसदी मतदान हुआ है। जालौन में 11 बजे तक 22.98 फीसदी तक मतदान हुआ है। सहारनपुर में 28 फीसदी मतदान हुआ है और बलरामपुर 24.31% मतदान हुआ है। बिजनौर में 26.20 फीसदी, गोंडा में 24.89%, कौशांबी में 23.34 फीसदी मतदान, श्रावस्ती में 28.74% मतदान हुआ और गोरखपुर में 24.02% मतदान हुआ है।
गोरखपुर: सपा प्रत्याशी ने लगाया गड़बड़ी का आरोप
गोरखपुर से सपा प्रत्याशी की मेयर प्रत्याशी और अभिनेत्री काजल निषाद ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। काजल निषाद ने कहा कि बूथ संख्या 381 में लोगों का नाम वोटर लिस्ट में है, बीएलओ की पर्ची भी है लेकिन उन्हें वोट डालने नहीं दिया जा रहा है।
प्रयागराज में शांतिपूर्वक चल रहा मतदान
प्रयागराज डीएम संजय कुमार खत्री ने कहा कि आज नगर निगम की 1180 बूथों पर मेयर और पार्षदों के निर्वाचन के लिए मतदान चल रहा है। मतदान शांतिपूर्वक जारी है। पूरे नगर निगम को 19 जोन और 110 सेक्टरों में विभाजित किया है। शहर में 5 पिंक बूथ बनाए गए हैं और बहुत से आदर्श बूथ बनाए गए हैं, जहां वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्थाएं हैं।
यूपी निकाय चुनाव: जानिए 9 बजे तक कितनी फीसदी पड़े वोट
यूपी निकाय चुनाव के लिए वाराणसी में 09 बजे कर 5.25% मतदान हुआ है। प्रयागराज में 5.30% वोटिंग हुई, सीतापुर में 9 बजे तक 10.85% मतदान हुआ है। लखीमपुर में 9 बजे तक 9.87 प्रतिशत मतदान, महराजगंज में 9 बजे तक 10.24% मतदान हुआ, ललितपुर में 9 बजे तक 11 % मतदान हुआ और सहारनपुर में 9 बजे तक 11% मतदान हुआ है।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications