UP Nikay Chunav 2023: मतदान करने जाएं तो रखें इन बातों का ख़याल, नहीं तो होगी बड़ी टेंशन
यूपी में आज दूसरे चरण के तहत 38 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। अगर आप मतदान के लिए जा रहे हैं तो रखें इन बतों का ध्यान रखें नहीं तो मतदान केंद्र पहुंचने के बाद भी आप को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में आज 38 जिलों में 39,146 चुनावी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। सात नगर निगमों, 95 नगर पालिका परिषदों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। मतदान को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के साथ ही जिले स्तर भी जिलाधिकारियों की तरफ से मतदाताओं से विशेष अपील की गई है।
मतदाता सूची राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। आगामी निकाय चुनावों को 2024 के आम चुनावों से पहले शहरी मतदाताओं की जन भावनाओं को भांपने के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कवायद के रूप में भी देखा जा रहा है।
औरैया जिले के डीएम ने मतदाताओं से की खास अपील
औरैया जिले में भी आज मतदान हो रहा है। जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने मतदाताओं से अपील की है कि वोट देने के लिए आते समय अपने मतदाता पर्ची के साथ एक फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे आधार, कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जरूर लेकर आएं जिससे किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। डीएम ने कहा कि मतदाता इस बात का पूरा ख्याल रखें कि मतदान केंद्र के भीतर वोट डालते समय अपने साथ मोबाइल फोन न रखें।

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव की व्यवस्था
राज्य चुनाव आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि दूसरे चरण में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं, जिसके लिए 6,378 मतदान केंद्रों के तहत कुल 19,618 बूथों को तैयार कर लिया गया है।" मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।
सात नगर निगमों में डाले जा रहे वोट
सात नगर निगम (नगर निगम)- मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, अलीगढ़, कानपुर नगर और अयोध्या- अपने महापौरों का चुनाव करेंगे। शाहजहांपुर नगर निगम के तौर पर पहली बार मतदान करेगा। पिछले निकाय चुनाव में मेयर की चार सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। जहां बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अलीगढ़ और मेरठ की सीटें जीतीं, वहीं सपा को एक भी सीट नहीं मिली।
इन आसान तरीको का इस्तेमाल कर डाउनलोड करें अपनी पर्ची
मतदाता मतदाता सूची राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और अपना नाम देख सकते हैं। इस प्रक्रिया को अपनाकर मतदाता अपनी वोटर पर्ची आसानी से निकाल सकते हैं।
- डाउनलोड पृष्ठ पर जाने के लिए https://sec.up.nic.in/site/voterlistpdfdownload.aspx पर क्लिक करें
- आवश्यक विवरण के साथ अनुभागों को भरें। सही बॉडी टाइप, जिला, यूएलबी नाम, वार्ड का नाम चुनें।
- इसके बाद कैप्चा कोड सही से टाइप करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपको अपना मोबाइल नंबर टाइप करने और 'जनरेट ओटीपी' पर क्लिक करने के लिए कहा जाएगा।
- आपके मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करें और एंटर पर क्लिक करें।
- आप अगले पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे जहां से आप मतदाता सूची डाउनलोड कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications