UP Nikay Chunav 2023: मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट देने के पीछे का Mayawati ने बताया राज, जानिए क्या कहा?

यूपी निकाय चुनाव में मुस्लिम प्रत्याशियों को मेयर पद का टिकट देने बहुजन समाज पार्टी की चीफ और पूर्व सीएम मायावती की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। जानिए क्या कहा?

Mayawati

UP Nagar Nikay Chunav के बीच सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपना-अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है। इस बीच BSP चीफ और पूर्व सीएम मायावती (Mayawati) द्वारा मुस्लिम प्रत्याशियों को दिए टिकट से राजनीतिक पार्टियों की नींद उड़ी हुई है।

वहीं, अब मुस्लिम प्रत्याशियों को मेयर का टिकट देने के पीछे पहली बार मायावती का बयान सामने आया है। मायावती ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक दो ट्वीट किए है। बीएसपी चीफ मायावती ने लिखा,

यूपी निकाय चुनाव के अन्तर्गत 17 नगर निगमों में मेयर पद के लिए हो रहे चुनाव में बीएसपी द्वारा मुस्लिम समाज को भी उचित भागीदारी देने को लेकर यहां राजनीति काफी गरमाई हुई है, क्योंकि उससे खासकर जातिवादी एवं साम्प्रदायिक पार्टियों की नींद उड़ी हुई है।

वहीं, अपने दूसरे ट्वीट में मायावती ने लिखा,

बीएसपी 'सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय' की नीति व सिद्धान्त पर चलने वाली अम्बेडकरवादी पार्टी है तथा उसी आधार पर यूपी में चार बार अपनी सरकार चलाई। मुस्लिम व अन्य समाज को भी हमेशा उचित प्रतिनिधित्व दिया। अतः मैं लोगों से विरोधियों के षडयंत्र के बयाय अपने हित पर ध्यान केंद्रीत करने की अपील करती हूं।

Recommended Video

    Anand Mohan की रिहाई पर Mayawati ने पूछे सवाल, पूर्व सांसद ने कैसे कस दिया तंज ? | वनइंडिया हिंदी

    4 और 11 मई को होने वाले यूपी नगर निकाय चुनाव में बीएसपी ने मेयर पदों के लिए 64 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं। बीएसपी ने 64 फीसदी मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देकर मायावती ने प्रदेश की करीब 20 फीसद मुस्लिम आबादी को साधने की कोशिश की है।

    खबर के मुताबिक, इससे समाजवादी पार्टी के परंपरागत वोट बैंक में बिखराव की संभावना भी बढ़ा दी है। राजनीतिक जानकार इसे 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मुसलमानों के बीच पैठ बनाने की बसपा की एक रणनीति मान रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+