'ये मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं...', पूर्व प्रमुख व भाजपा विधायक पर ब्लॉक प्रमुख पूजा ने लगाए ये गंभीर आरोप

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की धनीपुर ब्लॉक प्रमुख पूजा दिवाकर ने भाजपा विधायक रवेंद्र पाल सिंह और पूर्व प्रमुख तेजवीर सिंह पर हत्या करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने सीडीओ पर भी दबाव में आकर काम करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही इस मामले में पूजा ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा की मांग की है।

धनीपुर की भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख पूजा दिवाकर ने 16 जून को पत्रकार वार्ता कर विधायक व पूर्व प्रमुख पर आरोप लगाए थे। कहा था कि अब तक वे कमीशनखोरी और अपने चहेते ठेकेदारों को काम दिलाते रहे। उनकी बात मानने से इनकार करना शुरू कर दिया तो उनके कार्यों में बाधा पैदा करने लगे और निविदाओं की शिकायत करने लगे। विधायक व प्रमुख उन्हें हटाने की साजिश रच रहे हैं और उनकी हत्या तक करा सकते हैं।

puja

पूर्व ब्लॉक प्रमुख तेजवीर सिंह ने कहा कि मैं किसी की हत्या की साजिश नहीं रच रहा हूं। मेरे ऊपर लगाए सभी आरोप निराधार हैं।

पूजा दिवाकर ने कहा कि क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता है। इसके लिए मुझे अपनी जान भी गंवानी पड़े तो तब भी हम पीछे नहीं हटेंगे। अगर मेरी हत्या होती है तो इसके लिए विधायक व पूर्व प्रमुख जिम्मेदार होंगे। इस दौरान यह भी बताया गया कि पूर्व प्रमुख तेजवीर सिंह सपा से हैं। उनसे पहले वह ब्लॉक प्रमुख रहे हैं। उनके निर्वाचित होने के बाद से ही वे विधायक के साथ मिलकर इस तरह की साजिश रच रहे हैं।

सीडीओ आकाुंक्षा राणा ने कहा कि इस मामले में अभी जांच जारी है। जांच आख्या सभी के सामने है। शिकायत करने के लिए भी स्वतंत्र है। सभी की जांच कराई जाएगी ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+